Type Here to Get Search Results !

सिवनी को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में कांग्रेस करेगी अध्यक्ष व पार्षद का चयन-डॉ अशोक मर्सकोले

सिवनी को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में कांग्रेस करेगी अध्यक्ष व पार्षद का चयन-डॉ अशोक मर्सकोले

कांग्रेस में बगावत का नही होगा कोई स्थान, सर्वे व सर्वसहमति से बनाया जायेगा उम्मीदवार

सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने कांग्रेस ने की रणनीति तैयार


सिवनी। गोंडवाना समय।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के साथ अन्य दल जमीनी तैयारी को लेकर सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद सिवनी में ओबीसी अध्यक्ष पद के लिए सभी राजनैतिक दलों में अध्यक्ष के दावेदार टिकिट के लिए प्रयासरत हैं। बीते कई वर्षों से नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर भाजपा अपना कब्जा जमाते आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी नगर पालिका सिवनी अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कोशिश तो करती है और वार्ड पार्षद में भी कांग्रेस भाजपा से कहीं पीछे दिखाई नही देती है।
         कांग्रेस शहरी क्षेत्र में मजबूत होने के बाद भी नगरपालिका के चुनाव में कहां और कैसे कमजोर हो जाती है। इसके मुख्य कारण को गंभीरता के साथ तलाश करने के लिए निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जो कि नगरपालिका परिषद सिवनी के पर्यवेक्षक से गोंडवाना समय के साथ विशेष चर्चा पर कांग्रेस की जीत को लेकर किये गए सवाल पर उन्होनें जबाव दिया कि नगर पालिका परिषद सिवनी के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम भाजपा से अच्छे आयेंगे।   

साफ छवि व जीतने वाले ही होंगे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार

जब चुनाव में जीत के पहले उम्मीदवारों के चयन क ो लेकर कांग्रेस में होने वाली खीचतान पर सवाल किया गया तो नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डॉ अशोक मर्सकोले ने जबाव दिया कि कांग्रेस पार्टी ने और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने जिस विश्वास के साथ मुझे सिवनी नगर पालिका परिषद का पर्यवेक्षक बनाया है, उनका भरोसा कायम रखते हुये अध्यक्ष व पार्षद के चयन में वार्ड स्तर पर सर्वे कराए जाने के बाद साफ छवि व जीतने वाले को ही कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार स्थानीय कांग्रेस के नेताओं की सहमति के बाद बिना किसी भेदभाव के बनाया जायेगा।
        चर्चा के दौरान पर्यवेक्षक डॉ अशोक मर्सकोले ने बताया कि 14 फरवरी 2021 को नगर पालिका परिषद सिवनी में चुनाव के लिए अध्यक्ष और पार्षद के लिए इच्छुक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बायोडाटा दिया गया है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस की जीत के लिए समीकरण पर चर्चा किया गया।

वार्ड प्रभारियों को दी जायेगी जिम्मेदारी

गोंडवाना समय द्वारा कांग्रेस की जीत के लिए रणनीति पर किये गए सवाल का जबाव देते हुए पर्यवेक्षक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि नगर पालिका परिषद सिवनी के चुनाव में कांग्रेस जीतने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करेगी। इसके लिए नगर के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक की गई। जिसमें सभी के अनुभव और सलाह को प्राथमिकता देते हुए सिवनी नगर क्षेत्र के मूल विषयों पर चर्चा की गई। प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका में प्रत्येक वार्ड में एक प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी जायेगी। वार्ड प्रभारी व कांग्रेस के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को जबावदारी के साथ निभाएंगे तो कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने में और पार्षदों को जिताने में कोई कठिनाई नहीं जाएगी।

जिससे कांग्रेस की जीत का रास्ता तय होगा

जब गोंडवाना समय ने कांग्रेस की हार को लेकर कांग्रेस पार्टी से ही बगावत कर चुनाव लड़ने के कारण अपना इतिहास बनाती रही है इसके बाद भी ऐसे कांग्रेस पदाधिकारियों पर कोई कार्यवाही नही की जाती है इस बार बगावत करने वालों पर कांग्रेस का क्या एक्शन होगा। इस सवाल का जबाव देते हुए पर्यवेक्षक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि हम इस बार यह कोशिश करेंगे कि बगावत का कोई स्थान ही न रहे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी वार्ड पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशी का चयन सभी के बीच में समन्वय बनाकर ही तय करेंगे जिससे कांग्रेस की जीत का रास्ता तय होगा।

भाजपा की सरकार में उपेक्षा का शिकार हुआ सिवनी

गोंडवाना समय द्वारा जब सत्ता का साथ रहने के बाद भी सिवनी नगर विकास की दौड़ में पीछे रह जाता है ऐसे समय में विपक्ष में रहते हुए सिवनी शहर के  विकास को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका नगर पालिका चुनाव में होगी। इस सवाल का जबाव देते हुए पर्यवेक्षक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि हॉं ये बात सही है कि नगर पालिका परिषद सिवनी में भाजपा का अध्यक्ष और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने के बाद भी सिवनी नगर क्षेत्र में विकास की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
        सिवनी की मूल समस्याओं और यहां के विकास को केंद्रित करते हुए इस बार कांग्रेस का लक्ष्य  20 वर्षों से सिवनी नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं व विकास के लिए तरसता रहा और उपेक्षित है उसे व शहर के नागरिकों को उनके हक अधिकार के लिए योग्य अध्यक्ष और पार्षदों के चयन में ही विकास का एक नया मॉडल बनाएंगे। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही सिवनी के विकास को लेकर शहर के बुद्धिजीवि, समाजिक संगठनों व समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समनवय बनाकर कार्य करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.