Type Here to Get Search Results !

साइकिल रैली में ले भाग ताकि गूंगी-बेहरी सरकार का ध्यान इस ओर आकृषित किया जा सके

साइकिल रैली में ले भाग ताकि गूंगी-बेहरी सरकार का ध्यान इस ओर आकृषित किया जा सके

कांग्रेस ने सुरसा की तरह बढ़ रही मंहगाई के विरोध में 20 फरवरी को किया बंद का आहवान


सिवनी। गोंडवाना समय।
 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के साथ बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई के विरोध में स्वेच्छा से 20 फरवरी 2021 को पूरे प्रदेश में आधा दिन बंद रखने का आव्हान किया है। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी एवं समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी, जिले के समस्त व्यापारी बंधुओं एवं नागरिकों से इस आव्हान को सफल बनाने की अपील की गई है। 

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जन जागरण रैली

पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय पर 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन से डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जन जागरण करने हेतु एक सायकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के सम्मानीय नागरिको से अपील की गई है कि जिस उत्साह के साथ हम साल में एक दिन विशाल साइकिल रैली में भाग लेते है, उसी तरह सुरसा की तरह बढ़ती मंहगाई से आम जनों को स्वप्रेरणा से इस साइकिल रैली में शामिल होने का कष्ट करें ताकि गूंगी-बेहरी सरकार का ध्यान इस ओर आकृषित किया जा सके। 

सायकिल रैली को सफल बनाने किया समिति का गठन 

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सायकिल रैली को सफल बनाने समिति का गठन किया गया है जिसमें संयोजक आनंद पंजवानी अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस सिवनी, सह-संयोजक-ऋषभ ठाकुर अध्यक्ष जिला भा.रा.छात्र संगठन सिवनी, सदस्य देवधर सक्सेना अध्यक्ष जिला कांग्रेस शक्ति ऐप, ऐश्वर्य सुमित मिश्रा जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया, विजेन्द्र करोसिया सचिव प्रदेश युवक कांग्रेस, प्रवेश अग्रवाल उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस सिवनी, राजेश मानाठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, नितिन शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस असंगठित कामगार प्रकोष्ठ, राजा मुबिन खान अध्यक्ष जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, ओम उपाध्याय अध्यक्ष युवक कांग्रेस सिवनी विधानसभा, राकेश सनोडिया अध्यक्ष युवक कांग्रेस बरघाट विधानसभा, अतीक आलम शाहिद रानू, सुजीत गोदरे का समावेश है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.