Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका अध्यक्ष व परिषद को जिताने कांग्रेस ने बनाई चुनाव संचालन कमेटी

नगर पालिका अध्यक्ष व परिषद को जिताने कांग्रेस ने बनाई चुनाव संचालन कमेटी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा आगामी नगर पालिका परिषद सिवनी के चुनाव संचालन हेतु चुनाव समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक संजय भारद्वाज उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी, सदस्य आशुतोष वर्मा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, हाजी मो. समी अंसारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, राजा बघेल प्रदेश कांग्रेस सचिव, मोहन सिंह चंदेल,  प्रसन्न चंद मालू, श्री जे.पी.एस. तिवारी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, श्री विजय चैरसिया उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, श्री गिडियन टी सिंह अध्यक्ष जिला सद्भावना कांग्रेस प्रकोष्ठ, श्री के.के. कुशराम उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सिवनी, श्रीमती अल्पना राणा सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस बनया गया है। 

अध्यक्ष व परिषद बनाने की दिशा में करेंगे प्रयास 

नगर पालिका चुनाव संचालन के लिये पदेन सदस्य श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया विधायक बरघाट विधायक, श्री योगेन्द ्रसिंह बाबा विधायक विधानसभा क्षेत्र लखनादौन, मो. असलम खान कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस, नरेश मरावी कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस, इमरान पटेल अध्यक्ष नगर कांग्रेस सिवनी, संतोष पंजवानी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस, विद्याधर बाबा तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस, मुबारक खान जिला मुख्य संगठक सिवनी कांग्रेस सेवादल, श्रीमती कविता कहार अध्यक्ष सिवनी जिला महिला कांग्रेस, आनंद पंजवानी अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, ऋषभ ठाकुर अध्यक्ष जिला भा.रा.छात्र संगठन, ओम उपाध्याय अध्यक्ष युवक कांग्रेस सिवनी विधानसभा से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने आशा व्यक्त की है कि सभी आपस में समन्वय बनाकर सिवनी नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष एवं कांग्रेस की परिषद बनाने की दिशा में भरसक प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.