Thursday, March 25, 2021

14 कोरोना पॉजिटिव मरीज सिवनी जिले में मिले

14 कोरोना पॉजिटिव मरीज सिवनी जिले में मिले

सिवनी। गोंडवाना समय।

आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 315 तथा अभी तक र्प्रगति 74539 सैंपल लिए गए।


जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 206 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 109 सैंपल लिए गए। अभी तक प्रगति क्रमश: 46975 तथा 27564 है। 

आज दिनांक तक कुल 1684 केस पॉजिटिव मिले

आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला कुल पॉजिटिव केस 1220 है।  इसी प्रकार 25 मार्च 2021 को रैपिड एंटीजन जांच में 14 तथा आज दिनांक तक 464 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में आज 14 तथा आज दिनांक तक कुल 1684 केस पॉजिटिव मिले है। 

अभी तक 1630 मरीज ठीक हुए 

कोरोना उपचार पश्चात आज 4 तथा अभी तक 1630 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 14 तथा अभी तक 44 केस है। जिला चिकित्सालय में आज 6 एक्टिव केस भर्ती हुए। तथा वर्तमान में कुल 14 केसेस उपचार रत है। होम आईसोलेशन में आज 8 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 30 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Translate