Type Here to Get Search Results !

आज फिर 19 कोविड पॉजिटिव केस सिवनी जिले में मिले

आज फिर 19 कोविड पॉजिटिव केस सिवनी जिले में मिले


सिवनी। गोंडवाना समय।

आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 332 तथा अभी तक र्प्रगति 75236 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 184 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 148 सैंपल लिए गए। अभी तक प्रगति क्रमश: 47379 तथा 27857 है। 


आज आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में 12 केस पॉजिटिव मिले तथा कुल पॉजिटिव केस 1238 है। इसी प्रकार आज रैपिड एंटीजन जांच में 7 तथा आज दिनांक तक 484 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में आज 19 तथा आज दिनांक तक कुल 1722 केस पॉजिटिव मिले है। 

कोरोना उपचार पश्चात आज 6 तथा अभी तक 1640 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 19 तथा अभी तक 72 केस है। जिला चिकित्सालय में आज 1 एक्टिव केस भर्ती हुआ तथा वर्तमान में कुल 20 केसेस उपचार रत है। होम आईसोलेशन में आज 18 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 52 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.