Type Here to Get Search Results !

9 कोविड पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले, 79 एक्टिव केस

9 कोविड पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले, 79 एक्टिव केस


सिवनी। गोंडवाना समय।

आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 54 तथा अभी तक र्प्रगति 75720 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 20 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 34 सैंपल लिए गए। अभी तक प्रगति क्रमश: 47684 तथा 28036 है। 

आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में 0 केस पॉजिटिव मिले तथा कुल पॉजिटिव केस 1240 है। इसी प्रकार रैपिड एंटीजन जांच में 9 तथा 30 मार्च 2021 तक 514 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में आज 9 तथा 31 मार्च 2021 तक कुल 1754 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चात 30 मार्च 2021  तक 10 तथा अभी तक 1665 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 9 तथा अभी तक 79 केस है। 

जिला चिकित्सालय में आज 2 एक्टिव केस भर्ती हुये तथा वर्तमान में कुल 23 केसेस उपचाररत है। होम आईसोलेशन में 30 मार्च 2021 तक की स्थिति में 7 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 56 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.