Type Here to Get Search Results !

जल रिसाव एक स्वाभिक प्रक्रिया, कंपनी के चेयरमेन के जेल में निरुद्ध होने जानकारी विभाग के पास उपलब्ध नही है

जल रिसाव एक स्वाभिक प्रक्रिया, कंपनी के चेयरमेन के जेल में निरुद्ध होने जानकारी विभाग के पास उपलब्ध नही है

पेंच व्यपवर्तन परियोजना को लेकर विधानसभा में सिवनी विधायक के प्रश्न का जल संसाधन मंत्री ने दिया जवाब


सिवनी। गोंडवाना समय। 

क्या सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विभाग द्वारा पेंच व्यपवर्तन परियोजना का निर्माण कार्य पूर्णत: बंद है। अपूर्ण निर्माण कार्य से निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किये जाने से जलाशय में सीपेज बना हुआ है। परियोजना नहर निर्माण के लगभग 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों को सिचाई का लाभ नही मिल पा रहा है।


क्या निर्माण के गुणवत्ताहीन सीपेज होने के कारण निर्माण ऐजेंसी म.प्र. के ई टेंडरिंग घोटाले में आरोपी मेंटाना कन्स्ट्रक्शन कंपनी चेयरमेन श्री निवास राजू दोषी पाये जाने पर जेल में निरुद्ध है। क्या सिवनी विधानसभा क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य 3 वर्ष से चल रहा है किन्तु अभी तक 50 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है और ठेकेदार को अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया है। निर्माण कार्य ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से अत्यंत धीमी गति से चल रहा है अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुचाने के उददेश्य से अपनी मर्जी से सर्वे स्थल पर ना किया जाकर अन्यत्र स्थान परिवर्तन कर कार्य किया जा रहा है। खामखरेली डेम में पूर्व सर्वे अनुसार कार्य ना किया जाकर नहर को सीधे डेम में मिलाया जा रहा है। यह प्रश्न सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक  श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा सत्र में किया गया।

गठित जॉच दल का जॉच प्रतिवेदन अपेक्षित होने से तथ्यात्मक जानकारी दिया जाना संभव नही है


विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि जी, नहीं सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच व्यपवर्तन परियोजना की डी-2 वितरत नहर का कार्य प्रगतिरत होना प्रतिवेदित है, जलाशय के पक्की संरचनाओं में गेलरी के अंदर व्हीप होल्स तथा मिट्टी वाले भाग में बोल्डर टो से प्रेशर रीलिज के लिए फिल्टर की व्यवस्था रहती है। जिससे होने वाला जल रिसाव एक स्वाभिक प्रक्रिया है।                     परियोजना नहर निर्माण के विगत तीन वर्षो में सिवनी शाखा नहर से क्रमश: 2017-18 में कुल 4285 हेक्ट. रबी फसल सिचाई, वर्ष 2018-19 में 8894 एवं 2019-20 में 9406 हेक्ट. रबी फसल की गयी है। इसी प्रकार बखारी शाखा नहर से क्रमश: 2017-18 में 12125 हेक्ट, 2018-19 में 16500 हेक्ट एवं 2019-20 में 16450 हेक्ट. रबी की फसल सिचाई की गयी है। ई-टेंडरिंग घोटाले के आरोपी मेंटाना कन्स्ट्रक्शन कंपनी चेयरमेंन के दोषी पाये जाने पर जेल में निरुद्ध होने के आशय की अधिकारिक सूचना इस विभाग के पास उपलब्ध नही है।
                शासन द्वारा 24 दिसम्बर 2020 को गठित जॉच दल का जॉच प्रतिवेदन अपेक्षित होने से तथ्यात्मक जानकारी दिया जाना संभव नही है। जी नही, निर्धारित कमांड क्षेत्र को दृष्टिगत रखकर निर्माण स्थल पर भौगोलिक स्थिति अनुसार तकनीकी रुप से उपयुक्त स्थल पर निर्माण कार्य कराया जाना प्रतिवेदित है तथा सुधार कार्य के लिए निश्चित समय सीमा बता पाना संभव नही है। खामखरेली डेम में पूर्व सर्वे अनुसार कार्य ना किया जाकर नहर को सीधे डेम में मिलाये जाने की बात पर श्री सिलावट ने जी, नहीं कहा है।

पानी पहुचाने के लिए समय सीमा बताना संभव नही है

आगे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के पेंच व्यपवर्तन नहर निर्माण कार्य की जॉच के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच परियोजना की निर्मित/निमार्णाधीन/क्षतिग्रस्त नहर कार्य की जॉच हेतु शासन के आदेश 24.12.2020 द्वारा जॉच दल का गठन किया गया है, जॉच प्रतिवेदन अपेक्षित है। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर निर्णय लिया जाना संभव होगा। निर्माण कार्य यथासंभव पूर्ण कराकर पानी पहुचाने के लिए समय सीमा बताना संभव नही है।

भुगतान के संबंध में शासन द्वारा जॉच हेतु समिति गठित की गयी 

विभाग द्वारा भुगतान में अनियमित्ता के संबंध में भाजपा विधायक श्री दिनेश राय के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बताया कि विभागीय समीक्षा बैठकों में हैदाराबाद की मेंटना कन्स्ट्रक्शन कंपनी या उसके ज्वाइंट वेंचर को आबंटित माइक्रो सिचाई परियोजना में सामाग्री के विरुद्ध भुगतान किये जाने के प्रकरण संज्ञान में आने पर शासन द्वारा जॉच हेतु समिति गठित की गयी है, समिति के जॉच निष्कर्षो के आधार पर प्रश्नाकिंत बिंदुओ के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त हो सकेगी तथा आगामी कार्यवाही नियमानुसार की जा सकेंगी।

निराकरण नही की जानकारी निरंक है


तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों के संबंध में भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सिवनी तहसील में 1034 नामातरण प्रकरण, 437 फौती नामातरंण, 0 वसीयत नामातरण, 134 बटवारा, 550 सीमाकंन एवं 0 अभिलेख अद्यतन के प्रकरण लम्बित/प्रचलित है। इसी प्रकार छपारा तहसील में 265 नामातरण प्रकरण, 114 फौती नामातरंण, 8 वसीयत नामातरण, 63 बटवारा, 121 सीमाकंन एवं 0 अभिलेख अद्यतन के प्रकरण लम्बित/प्रचलित है।
            उक्त प्रकरण समय सीमा में न्यायालीन प्रक्रिया अंतर्गत निराकृत किये जाते है। म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 3 के तहत अविवादित नामांतरण/फौती नामातरणं 30 कार्य दिवस, बटवारा 90 कार्य दिवस एवं सीमांकन 30 कार्यदिवस में निराकृत किये जाने के निर्देश है। अनुक्रम में ऐसे कौन-कौन से प्रकरण है जिनमें सक्षम अधिकारी के द्वारा आदेश करने के बाद भी निराकरण नही की जानकारी निरंक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.