Type Here to Get Search Results !

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी को मिला बेस्ट स्टाल अवार्ड

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी को मिला बेस्ट स्टाल अवार्ड


सिवनी। गोंडवाना समय। 

दो दिवसीय राष्ट्रीय आलू मेला सह प्रशिक्षण 2021 का आयोजन विगत दिवस 13 एवं 14 मार्च 21 को केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र मण्डला के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र मण्डला में प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान किया आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय स्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. ओम गुप्ता, संचालक विस्तार सेवायें डॉ.डी.पी. शर्मा, संयुक्त संचालक अटारी जोन-9 के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह की उपस्थिति में हुआ।

विषैले खाद्य पदार्थों से परहेज कर अपने स्वास्थ के प्रति रहे सजग 


आलू मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य विज्ञान विशेषज्ञ श्री जी.के.राणा द्वारा मण्डला जिले की भौगोलिक स्थिति, उगाई जाने वाली विशेष फसलें, आलू के प्रसंस्करण एवं आलू के पोषक महत्व तथा रोजगारोन्मुखी छोटे-छोटे कुटीर उद्योग स्थापना तथा श्रोतों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
        कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदित बायोफोर्टिफाइड फसलों की किस्में, गोभी की केरोटीन, रंगीन पत्ता गोभी, रेड-ज्वेल, जैविक फसल उत्पादन तथा आहार में जैविक भोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुये विषैले खाद्य पदार्थों से परहेज कर अपने स्वास्थ की देखरेख कर सजग रहने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदर्शनी में लगे अलग अलग जिलों के विभिन्न स्टालों में से कृषि विज्ञान केंन्द्र सिवनी को बेस्ट स्टाल का अवार्ड दिया गया जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.