Type Here to Get Search Results !

नागरिक मोर्चा की मेहनत से एक और क्षेत्र में पानी पहुंचा नागरिकों ने दिया धन्यवाद

नागरिक मोर्चा की मेहनत से एक और क्षेत्र में पानी पहुंचा नागरिकों ने दिया धन्यवाद


सिवनी। गोंडवाना समय। 

नागरिक मोर्चा लगातार सिवनी में पानी की समस्या को लेकर संघर्षरत है। पिछले तीन सालों में कई धरने प्रदर्शन, आंदोलन, ज्ञापन, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लगातार सिवनी में नयी जलावर्धन योजना का पानी चालू करवाने के लिए नगर पालिका पर दबाव बनाए हुए है। इसी तारतम्य में चन्द्र शेखर कॉलोनी में व्याप्त जल समस्या को लेकर भी नागरिक मोर्चा लगातार प्रयासरत रहा, जिसके परिणाम स्वरुप इस क्षेत्र में नयी जलावर्धन योजना के कंनेक्शनों में पानी आना शुरू हो गया है। 

सोशल मीडिया में बढ़-चढ़कर नागरिक मोर्चा की तारीफ

चंद्र शेखर कॉलोनी के नागरिकों ने सोशल मीडिया में बढ़-चढ़कर नागरिक मोर्चा की तारीफ की और पानी शुरू करवाने में नागरिक मोर्चा के साथियों के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नागरिक मोर्चा की तरफ से गौरव जायसवल द्वारा इस विषय में कहा गया है कि हमे सिवनी में अब इस तरह की जमीनी राजनीति की ही जरूरत है। जिसमें जनता काम का श्रेय खुद दे ना कि उसके लिए भी नेताओं को होर्डिंग बैनर लगवाने पड़े।

जमीनी आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता शेष नही रहेगा

गर्मी का मौसम सामने है और सिवनी के कई हिस्सों में जल संकट शुरू हो गया है। शहर के कई वार्डों में नल नहीं आ रहे हैं और नागरिक पेयजल के लिए परेशान हैं। नागरिक मोर्चा की तरफ से नगर पालिका से फिर अपील की गई है कि गर्मी से पहले जलावर्धन योजना का पानी शुरू किया जाए अन्यथा नागरिकों के पास जमीनी आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता शेष नही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.