Type Here to Get Search Results !

एन एस एस स्वयं सेवकों ने जंगल सत्याग्रह में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए

एन एस एस स्वयं सेवकों ने जंगल सत्याग्रह में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जंगल सत्याग्रह का गवाह ग्राम टुरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने निकाली साइकिल रैली




कुरई। गोंडवाना समय।

स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम निर्धारित कार्य योजनानुसार सिवनी जिले के समस्त महाविद्यालय में संचालित किया जा रहा है। जिसकी समय-समय पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ मान सिंह बघेल ने सराहना की।


इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय कुरई में ऐतिहासिक स्थल टुरिया जहाँ 1930 में जंगल सत्याग्रह हुआ था, उक्त स्थल को चयनित कर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर पंकज गहरवार के नेतृत्व में सायकिल रैली निकाली। 

आजादी के महायज्ञ में सिवनी ने भी दिया अपना योगदान 


सायकिल रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुरिया के मुख्य मार्ग से होती हुई शहीद स्मारक टुरिया तक निकाली गर्ई। रैली में वंदे मातरम, भारत माता की जय और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में नारे लगाए गए। शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर प्रो. पंकज गहरवार और स्वयंसेवकों ने जंगल सत्याग्रह में शहीद हुए सत्याग्रहियों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रो गहरवार ने इस अवसर पर स्वयम सेवकों को जंगल सत्याग्रह 1930 के महान इतिहास से परिचित करवाया।
         प्रो गहरवार ने कहा कि आजादी के महायज्ञ में देश के बाकी हिस्सों के साथ सिवनी ने भी अपना योगदान दिया है। हमे इस महान इतिहास को जानने की जरूरत है। सभी स्वयंसेवकों ने प्रो गहरवार की बातों को गम्भीरता से सुना। इस सायकिल रैली के उपरांत महाविद्यालय में दांडी मार्च को लेकर गूगल मीट एप पर व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य  श्री पवन सोनिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
        कार्यक्रम का संचालन प्रो पंकज गहरवार ने करते हुए दांडी यात्रा और सत्याग्रह की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की। गहरवार ने कहा कि गांधीवादी बुनियादी मूल्यों सत्य, अहिंसा से ही दुनिया को बदला जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.