Type Here to Get Search Results !

अशोक टेकाम बने सिवनी नगर पालिका के चुनाव प्रभारी

अशोक टेकाम बने सिवनी नगर पालिका के चुनाव प्रभारी 

सुजीत जैत बने जिला नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सिवनी जिले में नगर निकाय चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा के


पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन को यह दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह सिवनी नगर पालिका के लिए प्रभारी के रूप में यह जिम्मेदारी भाजपा के जिला महामंत्री श्री अशोक टेकाम को सौंपी गई है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा दी गई।

अनुभवी व जिम्मेदार पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा

श्री आलोक दुबे ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में जिला भाजपा विजय के लक्ष्य को लेकर चुनावों में उतरेगी। हमारे जिले से लेकर मंडल तक और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। बेहतर चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश संगठन द्वारा पार्टी  के अनुभवी व जिम्मेदार पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जो नगरपालिका एवं नगर पंचायत के चुनावों मे भाजपा के विजय रथ के सारथी होंगे।

जिम्मेदारी के मिलने से कार्यकतार्ओं में उत्साह का संचार हुआ

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि श्री सुजीत जैन एवं श्री अशोक टेकाम को स्थानीय निकायों के लिए इस जिम्मेदारी के मिलने से कार्यकतार्ओं में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा पूरे मनोबल और दृढ़ संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उक्त दोनों ही नियुक्तियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे का आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.