Type Here to Get Search Results !

बेसहारा बुजुर्ग के अंतिम संस्कार करने आगे आये विधायक प्रतिनिधि व साथीगण

बेसहारा बुजुर्ग के अंतिम संस्कार करने आगे आये विधायक प्रतिनिधि व साथीगण 


सिवनी। गोंडवाना समय।

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रतिनिधि व साथीगण बेसहारा बुजुर्ग के अंतिम संस्कार क्रिया मे सम्मलित हुए। बुधवार क ी रात्रि में लगभग 9 बजे सिवनी नगर के वृद्ध आश्रम मे निवासरत लगभग 5-6 महिने से अस्वस्थ चल रहे कान्हीवाड़ा (पलारी) निवासी बेसहारा 75 वर्षीय बुजुर्ग श्री वंशीलाल ठाकुर जी के निधन की सूचना विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन को लगी तो उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए तत्काल ही बेसहारा बुजुर्ग का स्वयं के व्यय पर अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया। 

दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से की गई प्रार्थना


अंतिम संस्कार के लिए विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने अपने स्टाफ को अंतिम संस्कार क्रिया के दौरान लगने वाली सभी प्रकार की आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रतिनिधि व साथीगणों ने निर्धारित समय प्रात: 9:30 बजे वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्ग क ी शव यात्रा की तैयारियां पूर्ण करवाया। इसके पश्चात सभी ने कांधा देकर शव यात्रा प्रारंभ की तथा कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की क्रियाओं को पूर्ण करवाकर बुजुर्ग के पुत्र नागराज ठाकुर से पंचतत्वों में विलीन करने हेतु मुखाग्नि दिलाकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बादा देवलोकगमन आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अंतिम संस्कार यात्रा में ये हुए शामिल

बेसहारा बुजुर्ग के अंतिम संस्कार मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रतिनिधि श्याममिलन पांडे, जितेन्द्र ठाकुर निज सहायक, सुमित राय भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडोल, संदीप साहू, अहफाज खान, सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि, रोहित कुमार शालू जैन, रामकिशोर यादव सरपंच मानेगांव, अंकित दुबे, नरेश गिरी गोस्वामी, संजय मंडल, अवधेश गुड्डू करोसिया, नंदकिशोर बघेल, असलम मिर्जा, संकेत शिवहरे, जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी विधायक सिवनी, देवेन्द्र राठौर, वीरेश बघेल उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग व वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.