Type Here to Get Search Results !

आजादी के इतने वर्षों के बाद भी आदिवासियों का नहीं हुआ विकास वरन बढ़ रहे उन पर अन्याय, अत्याचार

आजादी के इतने वर्षों के बाद भी आदिवासियों का नहीं हुआ विकास वरन बढ़ रहे उन पर अन्याय, अत्याचार 

मवई ब्लॉक में किया गया जयस कार्यकारणी का गठन युवा में दिखा उत्साह

नारायणगज/ मंडला। गोंडवाना समय।

जय आदिवासी युवा सक्ति जयस मंडला द्वारा मवई में  जयस कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जयस जिला उपाध्यक्ष विषम, जिला अध्यक्ष रतन वरकड़े और सुनील कुमार उइके बिछिया विधानसभा प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक रखी गई।


जिसमें स्थानीय समस्याओ और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ आदिवासियों की स्थिति परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा एवं समाज को संगठित कर अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागृत कर समाज का दुष्प्रभाव पड़ने वाली चीजों से दूर रहकर समाज हित में समाज के उत्थान में कार्य कर समाज में जनजागृति लाने का कार्य करने और समाज को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने का युवाओं ने संकल्प लिया। 

आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के लिये सदन में नहीं रख रहे बात 


जिला अध्यक्ष रतन वरकड़े ने कहा कि समाज का हाल जो आजादी के 70 साल पहले था आज भी है वहीं है, तमाम  संवैधानिक अधिकारों के बावजूद हमारा समाज अधिकारों की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों के प्रति लड़ नहीं पाता है और आज अत्याचार शोषण का शिकार हो रहे हैं। यहां हमारी समस्याओं का निराकरण के लिए कोई बात नहीं कर रहा है, देश में आदिवासियों के अधिकारों अधिकार जो है वह देश की आजादी के 73 वर्ष बाद भी लागू नहीं किए गए और ना ही 73 वर्ष बाद भी कोई जनप्रतिनिधि विधानसभा, लोक सभा में बात रख रहे है।

मवई सगठन में इनको मिली जिम्मेदारी 

जिला अध्यक्ष श्री रतन वरकड़े और बिछिया विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार उइके और जिला उपाध्यक्ष विषम कुमार की उपस्थिति में मवई ब्लॉक का गठन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार मरावी, उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह सरोते, सचिव हेमराज नेताम, आईटी सेल ब्लॉक प्रभारी अनूप परतेति, ब्लॉक प्रभारी भूपत सिंह बोरिया, प्रवक्ता अशोक साहू, संरक्षक धर्म सिंह धुर्वे ,सह संरक्षक लंबा मरावी, और संरक्षक लंबू इत्यादि दिया गया। जिला अध्यक्ष बे बताया कि बाकि आगामी बैठक में नियुक्त किया  की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.