1 जनवरी 1977 के पूर्व जन्मे लेने वालों को ही लगाया जाएगा टीका
45 वर्ष से कम आयु के नागरिकों को टीका अभी नही लगाया जाएगा
सिवनी। गोंडवाना समय।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर संचालक डॉ. संतोष शुक्ला ने सभी सीएमएचओ एवं जिला टीकाकरण अधिकारियों को कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश अनुसार 45 वर्ष से कम आयु के नागरिकों को टीका अभी नही लगाया जाएगा। जिस व्यक्ति का जन्म 1 जनवरी 1977 के पूर्व हुआ है, सिर्फ उन्हें ही टीका लगाया जाएगा। यदि किसी अस्पताल से यह शिकायत प्राप्त होती है कि 45 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति का टीकाकरण किया गया है, तो संबंधित अस्पताल के संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी तथा प्रायवेट अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही भी सीएमएचओ द्वारा की जा सकती है।
नए स्वास्थ्य कार्यकर्ता या फ्रंटलाईन कार्यकर्ता का नया पंजीयन नही किया जाएं
अपर संचालक डॉ. शुक्ला द्वारा यह भी निर्देश दिए कि 3 अप्रैल के बाद किसी भी नए स्वास्थ्य कार्यकर्ता या फ्रंटलाईन कार्यकर्ता का नया पंजीयन नही किया जाएं। इससे पूर्व पंजीकृत किए गए फ्रंटलाईन कार्यकतार्ओं का ही टीकाकरण किया जाएं। ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता व फ्रंटलाईन कार्यकर्ता जिन्हें 3 अप्रैल के पूर्व टीकाकरण का प्रथम डोज दिया जा चुका है, उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा टीका 8 सप्ताह के पूर्व तथा कोवैक्सीन का दूसरा टीका 4-6 सप्ताह के अंतराल से ही लगाया जाएं। जिन अधिकारी कर्मचारियों ने निर्धारित समय सीमा में अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज नही लगवाया है, उन्हें स्मरण पत्र देकर दूसरा डोज समय सीमा में आवश्यक रूप से लगवाया जाएं।