Type Here to Get Search Results !

56 कोविड पॉजिटिव केस मिले

 56 कोविड पॉजिटिव केस मिले


सिवनी। गोंडवाना समय। 

आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 292 तथा अभी तक र्प्रगति 77891 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 243 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 49 सैंपल लिए गए। अभी तक प्रगति क्रमश: 49243 तथा 28648 है। 

आज आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में 56 केस पॉजिटिव मिले तथा कुल पॉजिटिव केस 1918 है। इसी प्रकार आज रैपिड एंटीजन जांच में 0 तथा आज दिनांक तक 536 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में आज 56 तथा आज दिनांक तक कुल 1918 केस पॉजिटिव मिले है। 

कोरोना उपचार पश्चात आज 18 तथा अभी तक 1757 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 56 तथा अभी तक 151 केस है। जिला चिकित्सालय में आज 4 एक्टिव केस भर्ती हुए। तथा वर्तमान में कुल 35 केसेस उपचार रत है। होम आईसोलेशन में आज 52 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 116 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.