Type Here to Get Search Results !

3 लाख से अधिक लोग हुये स्वस्थ, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालो की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी

3 लाख से अधिक लोग हुये स्वस्थ, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालो की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी

देश भर में कोविड की 29.16 करोड़ से अधिक जांच की गईं


नई दिल्ली। गोंडवाना समय।

देश भर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या आज 29.16 करोड़ से अधिक हो गईं। अभी तक 29,16,47,037 जांचे की जा चुकी हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है। नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। सक्रिय मामलों की ट्रैजेक्टरी नीचे प्रदर्शित की गई है और दैनिक पोजिटिविटी दर अब 21.19 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए।

सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में, 3,417 मृत्यू दर्ज की गईं


महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है। राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है तथा गिरावट निरंतर जारी है। वहीं पिछले 24 घंटों में, 3,417 मौतें दर्ज की गईं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (669) दर्ज की गई 

नई मौतों के 74.54 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (669) दर्ज की गईं जबकि इसके बाद दिल्ली (407) और उत्तर प्रदेश (288) में सर्वाधिक दैनिक मौतें हुईं। तीन राज्यों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं कराई है। ये हैं-दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.