Type Here to Get Search Results !

युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह आयाम

युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह आयाम


कमलेश गोंड/राष्ट्रीय संवाददाता
सिंगरोली। गोंडवाना समय। 

Ñगोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये गोंगपा युवा मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह आयाम को नियुक्त किया गया। गोंगपा युवा मोर्चा मध्यप्रदेश कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये जाने की घोषणा बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड ने किया। 

अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को करना है मजबूत 

तिरु. शैलेन्द्र सिंह अयाम सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के बगैया के रहने वाले हैं। इनके पिता पेनवासी दादा होरिल सिंह आयाम (सेवानिवृत्त पटवारी) गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रहकर और विंध्य क्षेत्र में गोंडवाना समग्र विकास आंदोलन क्रांति के विचारक रहे हैं।
        मध्य प्रदेश में युवाओं को जोड़ने का काम करने वाले युवा मोर्चा की नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुये कार्यवाहक अध्यक्ष पद के संबंध में गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड ने नियुक्ति पत्र भेंट करते हुये कहा हैं कि हम युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गोंडवाना आंदोलन को गति देना है एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। इस दौरान गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.