Type Here to Get Search Results !

महिला का शव मिला, दाहिने हाथ में एम के मड़ावी व बाएं हाथ में लिखा महेंद्र परते

महिला का शव मिला, दाहिने हाथ में एम के मड़ावी व बाएं हाथ में लिखा महेंद्र परते

शिनाख्त के लिये पुलिस ने जारी किया इस्तहार 


सिवनी। गोंडवाना समय।

लखनादौन क्षेत्र में हत्याओं की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गणेशगंज के समीप मढ़‌ई के जंगल में लगभग 25 वर्षीय महिला का शव पेड़ से बंधा मिला। इस मामले में पुलिस ने बताया कि लखनादौन में अज्ञात महिला उम्र 25 वर्ष 19 जुलाई गांव बम्होरी थाना लखनादौन अंतर्गत जंगल में एक पलाश झाड़ के नीचे साड़ी से गले में फंदा बनाकर बांधकर साड़ी की दूसरी सिरे पलाश झाड़ के निचले हिस्से में बांधकर गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है।

थाना लखनादौन के 07690240123 या मोबाइल नम्बर 9479998051 पर दे सूचना 

शव लगभग 17 जुलाई से 19 जुलाई के मध्य का होना पाया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला के हुलिया में बताया कि मृतक महिला का रंग गेहुआ, उम्र लगभग 25 वर्ष दुबली पतली कत्थई साड़ी, काला रंग का ब्लाउज, लाल रंग का पेटीकोट पहनी हुई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि दाहिने हाथ की कलाई में गोदना से हिंदी में एम के मड़ावी लिखा हुआ है। इसके साथ ही बाएं हाथ की कलाई में गोदना से हिंदी में महेंद्र परते लिखा हुआ है। अज्ञात मृतिका महिला की अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान रजिस्टर से मिलान कर मिलने पर थाना लखनादौन को 07690240123 व थाना प्रभारी के मोबाइल नम्बर 9479998051 में सूचित करने की बात पुलिस ने कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.