Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा के दौरान हरियाली अमावस्या को मनायेंगे किसान खेतीहर मजदूर दिवस-अनिल सिंह गोंड

गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा के दौरान हरियाली अमावस्या को मनायेंगे किसान खेतीहर मजदूर दिवस-अनिल सिंह गोंड 


मण्डला। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना राज्य निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता व जरूरत क्यों है इस बात को जनजागरण व जनचर्चा के माध्यम से गांव व शहरी क्षेत्र में बताने के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश में गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा का शुभारंभ मण्डला जिले से 1 अगस्त को किया गया था जो कि मण्डला जिले के सभी विकासखंडों के गांव-गांव तक पहुंच रही है।


गोंडवाना संकल्प यात्रा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड स्वयं 1 अगस्त से मण्डला जिले के गांव व शहरी क्षेत्र में पहुंच रहे है, उनके साथ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल होकर अपने अपने विकासखण्ड में गोंडवाना संकल्प यात्रा को सफल बना रहे है। 

नारायणगंज में मनायेंगे किसान खेतीहर मजदूर दिवस 


गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा जो कि 1 अगस्त 2021 से मंडला से प्रारंभ हुई थी। वह नैनपुर विकासखंड, बिछिया विकासखंड, मवई विकावखंड, घुघरी विकासखंड, मोहगांव विकासखंड, निवास विकासखंड के बाद 8 अगस्त को नारायणगंज पहुंचेगी। वहीं मण्डला जिले में गोंडवाना संकल्प यात्रा का स्थगन बीजाडांडी विकासखंड में होगा। इसके बाद वह यात्रा मध्य प्रदेश 24 जिलों तक पहुंचेगी।  

भारत में हरियाली अमावस्या के दिन किसान खेतीहर मजूदर दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाये


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड ने जानकारी देते हुये बताया कि गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा के तहत गोंडवाना राज्य की अनिवार्य आवश्यकता व जरूरत क्यों है इस संबंध में हमारे द्वारा गांव व शहरी क्षेत्र में जनजागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुये सरकार की ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मजूदरों के संबंध में भी विशेष रूप से आवाज उठाई जा रही है।

इसके साथ ही जैसे कि गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी जिस तरह से हमेशा खेतीहर मजदूरों के अधिकारों को लेकर चिंतन-मंथन मंचों के माध्यम से करते रहे है। इसलिये राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने निर्णय लिया है कि हरियाली अमावस्या जो कि किसानों का प्रथम त्योहार होता है उस दिन खेतीहर किसान मजदूर दिवस मनाये जाना चाहिये। इसके लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम कुड़ामैली चौक नारायणगंज में ज्ञापन भी सौंपा जावेगा। जिसमें मांग की जायेगी यूएनओ को भारत सरकार प्रस्ताव भेजकर पारित कराये कि भारत में हरियाली अमावस्या के दिन किसान खेतीहर मजूदर दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाये। 

किसान खेतीहर मजदूरों का करेंगे सम्मान 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड ने जानकारी देते हुये बताया कि गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा के दौरान नारायणगंज में आयोजित कार्यक्रम में किसान खेतीहर मजदूर दिवस मनाये जाने की शुरूआत की जायेगी। वही इसी कार्यक्रम के तहत किसान खेतीहर मजदूरों का सम्मान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही सरकार के ध्यानाकर्षण के लिये कृषि को उद्योग का दर्जा दिये जाने की मुहिम भी प्रारंभ की जायेगी। ग्राम स्वालंबन का संकल्प के तहत भी जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 

ये रहेंगे मौजूद 

गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा के दौरान नारायणगंज में किसान खेतीहर मजदूर दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरूआत कार्यक्रम व किसान खेतीहर मजदूरों के सम्मान कार्यक्रम में विशेष रूप से समारू सिंह मरावी प्रदेश सचिव गोंगपा, बिसन सिंह उईके युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, संतोष परस्ते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोंगपा मण्डला, मोती सिंह धुर्वे प्रचार राष्ट्रीय गोंगपा, अरविंद धुर्वे नारायणगंज ब्लॉक अध्यक्ष, मदन सिंह बरकड़े बीजाडांउी ब्लॉक अध्यक्ष, माखन सिंह सोयाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पी एस मांडवे सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.