Type Here to Get Search Results !

गोंगपा समाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर मनायेगी विश्व आदिवासी दिवस

गोंगपा समाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर मनायेगी विश्व आदिवासी दिवस 


सिवनी। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी की बैठक 7 अगस्त 2021 को सिवनी अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर चर्चा हुई। पार्टी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर आदिवासियों के बीच उत्सव को मनाने का निर्णय लिया है। 

सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश


9 अगस्त को समस्त पार्टी के पदाधिकरी और कार्यकर्ता गांव, शहर और टोलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगें। वहीं जिला स्तरीय मुख्यालय और ब्लॉक स्तर में सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करके पार्टी द्वारा सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश जिला अध्यक्ष राम गुलाम उइके पूर्व विधायक ने दिया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आदिवासी समाज को सामूहिक रूप से अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

बैठक में ये रहे मौजूद 


बैठक की अध्यक्ष्ता रामगुलाम उइके पूर्व विधायक ने किया। बैठक में अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमारी बरकड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष इस्माइल खान, प्रदेश प्रचार मंत्री प्रीतम सिंह उईके, प्रदेश महासचिव श्याम सिंह परते, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल चंद धुर्वे, संभागीय अध्यक्ष शांता कुंजाम के साथ जिले के जिला कार्यकरिणी , ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.