Type Here to Get Search Results !

गोंगपा ने पार्टी में अनुशासन एवं गोपनीय नीति निर्धारित कर आगामी कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा

गोंगपा ने पार्टी में अनुशासन एवं गोपनीय नीति निर्धारित कर आगामी कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सिवनी की बैठक 4 अगस्त 2021 को संपन्न हुई। जिसमें बैठक के मुख्य मुद्दे के तहत आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन। इसके साथ ही सिवनी जिले में संगठन की कार्याकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही गोंगपा की सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। वहीं महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा  बनाई गई है। इसके साथ ही पार्टी में और अनुशासन एवं अन्य गोपनीय नीति निधारित की गई है। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में ये रहे मौजूद 


बैठक की अध्यक्ष्ता गोंगपा जिला अध्यक्ष रामगुलाम उइके ने किया। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शक्ति सिंह सिसोदिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल चंद धुर्वे, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमारी बरकडे, संभागीय अध्यक्ष महिला मोर्चा कुंजाम मैडम, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष घूर सिंह सल्लम, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इस्माईल खान, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतलाल भगदिया, प्रदेश महासचिव गोवर्धन सिंगराम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभद्रा देवी तुमराम, जिला उपाध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े, जिला उपाध्यक्ष संतराम भलावी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतेंद्र मरकाम, जिला सचिव कृष्ण कुमार उईके, जिला महासचिव भजन भलावी एवं सभी ब्लाक सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई जिÞम्मेदारी पर आदेश निर्देश देकर संगठन की ओर से सभी हार्दिक बधाई दी गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.