Sunday, August 15, 2021

मण्डला की दंगल गर्ल चैम्पियन पूर्णिमा रजक ने इनर वॉइस मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

मण्डला की दंगल गर्ल चैम्पियन पूर्णिमा रजक ने इनर वॉइस मुख्यालय पर फहराया तिरंगा


अजय नागेश्वर संवाददाता
मंडला। गोंडवाना समय।

15 अगस्त स्वतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगाँठ पर शहर के युवाओं ने मिलकर राष्ट्रध्वज "तिरंगे " को सलामी दिये। मुख्य अतिथि वुशु खेल की दंगल गर्ल पूर्णिमा रजक थी। जो नेशनल पर 16 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल,2 इण्डिया कैंप पर अपना परचम लहरा चुकी हैं। 

इन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता संदेश रैली निकाली गई


इनर वॉइस ग्रुप के संस्थापक दीपमणी खैरवार ने गोंडवाना समय समाचार पत्र को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा छोटी सी मुहिम की गई। शहर के मुख्य चौराहे जैसे उदय चौंक,बाबा अंबेडकर चौंक, चिलमन चौंक, अग्रसेन चौंक, लालीपुर, बिंझिया तिराहा, बैगा-बैगी चौंक और नेहरू स्मारक चौराहे पर अपने हाथों में समाज, देश को जागरूक करने तख्तियां लिए हुए जागरूकता संदेश दिए। जिसमें स्वास्थ्य, रक्तदान, संविधान, यातायात, स्चच्छता, महिला सशक्तिकरण, कोरोना, पर्यावरण और शिक्षा जैसे विषयों के जागरूकता संदेश दिया गया।

इस मौके पर अनेक संगठन,शासन - प्रशासन ने चौंक पर आकर इनर वॉइस ग्रुप का मनोबल बढ़ाया। इस मुहिम को प्रारंभ से समापन तक इनर वॉइस ग्रुप के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही शांति सद्भावना मंच के जोनल टीम कोर्डिनेटर श्री पी.डी. खैरवार, अहाना संस्थान के अनिल यादव जी व देश की बात फांउडेशन साथ में बने रहे।

ग्रुप के संस्थापक दीपमणी खैरवार ने बताया कि यह मुहिम हम शांति पूर्वक जन जागरूकता के लिए कर रहे हैं आगे भी नये-नये मुहिम शहर पर देखने मिलेंगे। साथ ही कहा कि आप सभी के बिना यह सब संभव हो पाना मुश्किल था। आप सभी तेजस्वी युवक-युवतियों का सह्रदय धन्यवाद करता हूं।

मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित

इस मौके पर शहर के समाजसेवी रेनू कछवाहा, विनोद धार्या, कलाकार शाम पहापलकर, पी.डी खैरवार, अनिल यादव व अन्य युवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Translate