Type Here to Get Search Results !

अच्छे लगन से कार्य करते हुए परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत लाना ही हमारा लक्ष्य बनाना है

अच्छे लगन से कार्य करते हुए परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत लाना ही हमारा लक्ष्य बनाना है

केरियर काउंसलिंग कराकर विद्यार्थियों का बेहतर से बेहतर भविष्य निखारने का करें प्रयास 

जनजातिय कार्य विभाग डी एस परमार अपर संचालक, रीता सिंह उपायुक्त भोपाल ने निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश 

सिवनी। गोंडवाना समय।

जिले के अंतर्गत अपने 3 दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत जनजातिय कार्य विभाग के अधिकारियों में शामिल श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त भोपाल द्वारा सिवनी जिले के छात्रावास, आश्रम, स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


इस दौरान संस्था प्रमुखों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक अध्ययन में विशेष ध्यान देकर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाने के लिये अपना लक्ष्य बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। छात्रावास, आश्रम में विद्यार्थियों से भविष्य की योजना से लेकर शैक्षणिक अध्ययन को लेकर परिचर्चा कर सामान्य ज्ञान संबंधित चर्चा के साथ ही सुविधाओं की जानकारी ली गई। सहायक कार्यालय सहित निरीक्षण के दौरान संस्था कार्यालय का निरीक्षण किया गया। वन अधिकार दावा आपत्ति प्रकरण के निराकरण भी किया गया। 

छात्राओं ने कहा हमें बनना है नर्सिंग, डॉक्टर, इंजीनियर 


जिला सिवनी के अंतर्गत विकासखंड लखनादौन के सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास लखनादौन का आकस्मिक निरीक्षण 26 अक्टूबर 2021 को श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन में साज सज्जा, परिसर एवं छात्राओं के शयनकक्ष में पर्याप्त साफ सफाई पाईं गई।
        इस दौरान निरीक्षण दल द्वारा छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से चर्चा की गई की आप भविष्य में क्या बनाना चाहती है छात्राओं द्वारा नर्सिंग, डॉक्टर, इंजीनियर बनने को कहा गया। इस दौरान निरीक्षण दल के अधिकारियों ने श्री एस एस मरकाम सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला सिवनी को कहा गया कि आप जिले में केरियर काउंसलिंग कराकर बेहतर से बेहतर भविष्य निखारने का प्रयास करे। वहीं अधीक्षिका श्रीमती सुदामा धुर्वे को निर्देशित किया गया की शासन द्वारा समस्त सुविधाएं प्राप्त होना चाहिए उत्कृष्ट विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत लाना है। 

गोसाई खमरिया, कहानी, बरोदा, मेहता में संस्था प्रमुखों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

निरीक्षण टीम द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास खमरिया गोसाई का निरीक्षण किया गया। अधीक्षिका श्रीमती मोहनी झारिया को निर्देशित किया गया की शासन के निदेर्शो का पालन करते हुए संस्था का संचालन छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्रावास की व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया। विकासखंड घंसौर के अंतर्गत शासकीय उमावि कहानी, बरोदा, मेहता का निरीक्षण किया गया। जहां पर संस्था प्रमुखों को छात्र हित में कार्य करने को कहा गया।

वनाधिकार दावा आपत्ति की समस्याओं का निराकरण किया गया 

निरीक्षण टीम के द्वारा  इसके साथ ही विभागीय योजना के तहत उक्त संस्था के परिसर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। ग्राम फुलेरा और गोकलथाना के वनाधिकार दावा आपत्ति की समस्याओं का उपस्थित हितग्राहियों, सरपंच, सचिव, एवं वरिष्ठ जनों के समक्ष निराकरण किया गया। 

संस्था का शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु निर्देश दिए गए


अगले क्रम में मॉडल आदर्श एकलव्य विद्यालय घंसौर का निरीक्षण किया गया। जिसमें पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, सांस्कृतिक कक्ष को देखकर श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा द्वारा खुशी जाहिर की गई।

सर्वसुविधा युक्त संस्था के छात्र-छात्राओं का भविष्य भी निखारना है। प्राचार्य श्री रांगडाले, नागोत्रा एवं पूरे स्टाफ को बधाई के साथ-साथ संस्था का शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु निर्देश दिए गए।

प्राचार्य एवं पूरे स्टाफ को मैदान में फलदार पौधा रोपित करने को कहा गया,

वहीं आड़ीटोरियम का निरीक्षण किया गया। 

26 अक्टूबर को निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद 

वहीं 26 अक्टूबर को निरीक्षण टीम के साथ श्री एस एस मरकाम सहायक आयुक्त, सुश्री निशा जैन क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग जिला सिवनी, बीडीओ घंसौर सुश्री ऊषा किरण गुप्ता, मंडल संयोजक घंसौर आर एल नायकवार, मंडल संयोजक लखनादौन श्री व्ही आर सर्वे, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री दीपक गोस्वामी उपस्थित रहे।

छात्रहित में कार्य करना है और उनका भविष्य निखारना है


वहीं 27 अक्टूबर 2021 को श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा किया गया। निरीक्षण टीम द्वारा 27 अक्टूबर को सिवनी एवं कुरई के छात्रावास, आश्रम, स्कूलों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम दलसागर के समीप स्थित महाविद्यालीन, सीनियर, जूनियर, आश्रम कन्या छात्रावास आश्रम में उपस्थित छात्राओं एवं समस्त स्टाफ अधीक्षिको से चर्चा की गई करते हुये निर्देश दिये गये कि छात्रहित में कार्य करना है और उनका भविष्य निखारना है।

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर जानकारी ली गई


वहीं कन्या शिक्षा परिसर सिवनी में पहुंचकर नव निर्मित भवन में संचालित स्कूल, छात्रावास के संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, शतप्रतिशत रिजल्ट के लिए कार्य करे। महाविद्यालीन बालक छात्रावास एवं जूनियर छात्रावास में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर के तहत उपस्थित सभी शिक्षकों से जानकारी ली गई। 

सहायक आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर शाखा प्रमुख से प्राप्त की विभागीय जानकारी 


27 अक्टूबर को ही निरीक्षण टीम में मौजूद अधिकारियों द्वारा अगले क्रम में कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला सिवनी का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम श्री एस के सिंह सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग जिला सिवनी द्वारा श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

वहीं इस दौरान सहायक आयुक्त व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से समस्त शाखा प्रमुखों से विभाग की जानकारी ली गई। वहीं उनकी समस्याओं के संबंध में समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निरीक्षण दल द्वारा सभी शाखा प्रमुखों के कक्ष में पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। 

वनाधिकार दावा आपित्त के निराकरण में रहा सार्थक प्रयास 

27 अक्टूबर 2021 को ही ग्राम सिल्लोर और विजयपानी में वनाधिकार के दावा आपत्ति का निराकरण हेतु उपस्थित पात्र/अपात्र हितग्राहियों, सरपंच सचिव, एवं वरिष्ठ जनों के समक्ष निराकरण किया गया। इस दौरान बीडीओ कुरई श्री राकेश दुबे का वनाधिकार दावा आपित्त के निराकरण में अथक एवं सार्थक प्रयास रहा। 

छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने हेतु किया आदेशित 

उत्कृष्ट विद्यालय कुरई एवं कन्या शिक्षा परिसर कुरई के संस्था प्रमुखों को आदेशित किया गया कि संस्था का रखरखाव अच्छा करे। वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने हेतु आदेशित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास कुरई के अधीक्षक के कार्य को श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा सराहना करते हुये कहा गया कि और अच्छे लगन से कार्य करते हुए परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत लाना ही हमारा लक्ष्य बनाना है। 

खेल परिसर कुरई के आसपास बाउंड्रीवाल बनाने स्टीमेट बनाकर प्रेषित करने के दिये निर्देश 

27 अक्टूबर को ही श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा निरीक्षण के दौरान खेल परिसर कुरई के मैदान के आसपास बाउंड्री वॉल बनाने हेतु सहायक आयुक्त श्री एस एस मरकाम को स्टीमेट बनाकर भोपाल भेजने को कहा गया। इसके साथ ही ग्राउंड में उपस्थित छात्रों से खेल की जानकारी ली गई।

समस्त सुविधाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए

वहीं सिवनी जिले में 28 अक्टूबर 2021 को श्री डी एस परमार अपर संचालक, श्रीमती रीता सिंह उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा निरीक्षण के दौरान विकासखंड बरघाट के अंतर्गत सीनियर बालक छात्रावास, अनुसूचित बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, कन्या आश्रम, बालक छात्रावास बहरई का निरीक्षण किया गया। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा समस्त सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराए, छात्रावास आश्रम को साफ सफाई से रखे। इसके साथ ही केवलारी क्षेत्र के अंतर्गत कन्या आश्रम दुरेंदा, सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, अनुसूचित बालक छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास, सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.