Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ के मान, सम्मान मिलन सम्मेलन में 151 प्रतिभाएँ हुई सम्मानित

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ के मान, सम्मान मिलन सम्मेलन में 151 प्रतिभाएँ हुई सम्मानित 

विधायक जालम सिंह पटेल, जीएसटी कमीश्नर लोकेश लिल्हारे सहित समाजिक बंधुगणों की रही उपस्थिति 


सिवनी। गोंडवाना समय।

आलोक अधिवेशन जिला सिवनी एवं क्षेत्रीय ग्राम बंधा, बिहिरिया, बांकी,  दुकली, जुझारपुर, जमुनिया, गंगेरूआ, मोठार, बकोड़ी, बंडोल, साजपानी, नगर सिवनी के परस्पर सहयोग से सामाजिक मान सम्मान मिलन सम्मेलन का भव्य दिव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ ग्राम बांकी में संपन्न हुआ। जिसमें कार्य स्थल ग्राम बांकी में वाद्ययंत्रों से  वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की घुड़सवारी पर शोभा यात्रा निकाली गई। जय अवंती, जय लोधेश्वर, अमर शहीदों की जय, भारत माता की जय नारे गूंजते रहे। 

महिलाओं विशेष भागीदारी पर अतिथियों ने की सराहना 


प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये श्री मनीष जंघेला, पू. जिला अध्यक्ष आलोक सिवनी ने जानकारी देते हुये बताया कि मंचीय कार्यक्रम सभा की अध्यक्षता श्री जालम सिंह पटेल पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन विधायक नरसिंहपुर एवं मुख्य अतिथि श्री लोकेश कुमार लिल्हारे एडिशनल कमिश्नर जीएसटी भोपाल तथा प्रमुख अतिथि श्री आर एस लोधी प्रदेश अध्यक्ष आलोक मध्य प्रदेश के साथ ही अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लाक स्तर के समस्त पदाधिकारी सहित जिला सिवनी के सामाजिक जनमानस बुजुर्गगण, बच्चे जवान सभी उपस्थित रहे।  मंच संचालक पू. जिला अध्यक्ष मनीष जंघेला सिवनी के अनुसार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखकर वक्ताओं के द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई एवं आयोजक समितियों की वक्ताओं ने तारीफ की। 

सेवानिवृत्त व नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी का किया सम्मान 


इस दौरान शिक्षा सत्र वर्ष 2021 के उत्तीर्ण कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के ऐंसे छात्र जिन्होंने 75% अंक से ऊपर प्राप्त किए, उन्हें सम्मानित किया गया, जिनकी संख्या 55 रही । वहीं इसी प्रकार डेढ़ वर्ष के अंतराल में जो 7 सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी हुये उनका सम्मान किया।
            इसके साथ ही 3 नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी का सम्मान भी किया गया। सामाजिक सम्मान, अतिथि सम्मान एवं संगठन सम्मान किए गए। इसके साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 151 प्रतिभाओं को उभारने के लिए, पुरस्कृत करने का लक्ष्य पहली बार समाज के बीच में किसी कार्यक्रम में देखने को मिला। 

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को स्थापित करने का संकल्प लिया गया

इसी दौरान आलोक का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गठन संपन्न हुआ। जिसमें बाहर से आए चुनाव समिति का बेहतर कार्य रहा। क्षेत्रीय, ग्रामीण, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक संबोधन शामिल रहे। जिसमें शिक्षा पर जोर देते हुए,  रोजगार के क्षेत्र में शासकीय सेवा के साथ साथ प्राइवेट क्षेत्र में भी प्रयास करने का सुझाव दिया गया। नवोदय कक्षा प्रारंभ करने पर बहुत जोर लगाया।
             शैक्षणिक ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। नशा मुक्त समाज के साथ, खचीर्ली शादियों से बचना होगा। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सभी दानदाताओं के परस्पर सहयोग से, क्षेत्र में नई ऊर्जा को प्रवाहित कर गया और आगे भी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को स्थापित करने का संकल्प लिया गया, इस हेतु दान राशि व्यक्तिगत रूप से घोषित की गई । जिसमें आगे भी रणनीति तैयार होगी ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.