Type Here to Get Search Results !

भारतीय संविधान दिवस मनाने की शुरूआत 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई

भारतीय संविधान दिवस मनाने की शुरूआत 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सिवनी द्वारा पूज्य बाबा अंबेडकर जी प्रतिमा पर साफ सफाई अभियान व माल्यार्पण किया गया


सिवनी। गोंडवाना समय।

26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे अंबेडकर चौक, तिकोना पार्क सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे के मार्गदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सिवनी द्वारा पुज्य श्री बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा में साफ सफाई कार्य माल्यार्पण किया गया। 

डॉ बीआर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई


भारत का संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। भारतीय संविधान दिवस मनाने की शुरूआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई, भारत में संविधान दिवस 2021 की 7 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 26 नवंबर 1949 को डॉ भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान राष्ट्र को समर्पित किया गया और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ बीआर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान लिखने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस अवसर परअजय डागोरिया महामंत्री, संजू मिश्रा, संजय(पप्पू) सोनी उत्तर मंडल अध्यक्ष, अभिषेक दुबे जी दक्षिण मंडल अध्यक्ष, बादल बैन नगर भाजपा महामंत्री दक्षिण, पंकज बिसेन सांसद प्रतिनिधि, सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि,  सोनू सतनामी नगर उपाध्यक्ष, महेश माना ठाकुर, ओमकार डेहरिया, तरुण करोसिया, राजकुमार बवानिया, जितेंद्र अहिरवार, हीरा जरगे, खुशहाल मानाठाकुर, लोचन सिंह मर्सकोले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अनूप मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, ऋषभ चौरसिया, चंचलेश साहू, दीपू मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, चेतराम सनोडिया, मुनिया टांक, मुकेश यादव, गोलू सोनी सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.