Type Here to Get Search Results !

सिवनी विधायक ने आदिवासी समुदाय के उत्थान एवं सम्मान के लिए जो कार्य किया है वो प्रशंसनीय-सीताराम बरकड़े

सिवनी विधायक ने आदिवासी समुदाय के उत्थान एवं सम्मान के लिए जो कार्य किया है वो प्रशंसनीय-सीताराम बरकड़े

विधायक दिनेश राय द्वारा प्रदान की गई बिरसा मुण्डा जी की प्रतिमा ग्राम गोरखपुर (घुंघसा) में की गई स्थापित 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र सिवनी के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रदान की गयी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा 15 नवंबर 2021 दिन सोमवार को गोंडी धर्म विधि विधान से ग्राम गोरखपुर (घुंघसा) में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के ज्येष्ठ सुपुत्र राम राय व क्षेत्रिय ग्रामीणजनों की उपस्थिति में स्थापित की गयी।

सिवनी विधायक के ज्येष्ठ पुत्र राम राय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन 


विधनसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रदान की गयी क्रांति सूर्य जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की 10 फिट ऊंची व 6 टन वजनी प्रतिमा को गोंडी धर्म के विधि विधान अनुसार धमार्चार्य तिरु. सीताराम वरकडेÞ के मार्गदर्शन में स्थापित की गई। बिरसा मुंडा जी की 146 वीं जयंती के अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोरखपुर (घुंघसा) में मूर्ति स्थापना के अवसर पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के ज्येष्ठ सुपुत्र राम राय संपूर्ण कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे तथा मूर्ति में पुष्प अर्पितकर श्रद्धा से नमन किया। 

बिरसा मुण्डा जी की प्रतिमा की स्थापना अनेक जिलों के लिये गौरव का विषय 


इसके पूर्व सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 11 नवंबर 2021 से भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा की शोभायात्रा आदिवासी समाज एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा  निकाली गयी। जिसमें विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन भी सम्मलित हुए।

प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दौरान धमाचार्य तिरु. सीताराम वरकड़े जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आदिवासी समुदाय के लोगों के उत्थान एवं सामाजिक सगाजनों के सम्मान लिए आगे आकर जो कार्य किया है वो अत्यंत प्रसंशनीय कार्य है। विधायक श्री दिनेश राय के द्वारा अपनी ओर से भगवान बिरसा मुंडा जी की ये विशाल प्रतिमा स्थापित करायी गई है, ये सिवनी जिले के साथ-साथ आसपास के अनेकों जिलों के आदिवासी समुदाय के लिए गौरव व प्रसन्नता का विषय है। आज हम सभी लोग क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन का आभार व्यक्त करते हैं, धन्यवाद देते हैं।

प्रतिमा स्थापना के अवसर पर विशेष रूप से ये रहे मौजूद 


इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री तिरु. सीताराम वरकडे जी गोंडी धमाचार्य, नरेश मर्सकोले, राम राय, श्याममिलन पांडे, अनकलाल उईके, विजय उईके, रंगलाल धुर्वे, सदम धुर्वे, लालचंद धुर्वे,  नन्हेलाल कुमरे, रामचंद तेकाम, सकत धुर्वे, राजकुमार भलावी, अबधलाल मरकाम, धर्मेंद्र इरपाचे, कुंजबिहारी बरकड़े, राम सिंह उइके, सुकदे इनवाती, दनसिंह उइके, अत्तुलाल सरयाम, मोहन पटेल, भागलाल मसराम, महेश पटेल, अशोक उइके, मदन सरयाम, सतीश उइके, दस्सीलाल इनवाती, सुकलाल इनवाती, राके धुर्वे, बृजेश धुर्वे, अंकित डहेरिया, रघुवीर बवैया, दिलीप उइके, नौमीलाल धुर्वे, मदन सरयाम, संतोष कुमरे, कमलेश धुर्वे, गोविंद पटेल, धरमलाल भलावी, बैसाखू धुर्वे, विनोद धुर्वे, रामसिंह उईके, धुरसिंह उइके सरपंच, संतोष कवेर्ती, शंकरलाल उटटी, सूरज प्रसाद मसराम, कुंवरलाल उटटी, कैलाश बाकलवार, श्याम ब्रम्हवंशी, शमीम अंसारी के साथ ही आदि सामाजिक बंधुगणों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.