Type Here to Get Search Results !

अमूरकोट (अमरकंटक) अखंड ज्योति फड़ापेन ठाना (जमुना-दादर) के मुख्य पंडा तिरुमाल देवेंद्र सिंह पंंदराम जी का निधन

अमूरकोट (अमरकंटक) अखंड ज्योति फड़ापेन ठाना (जमुना-दादर) के मुख्य पंडा तिरुमाल देवेंद्र सिंह पंंदराम जी का निधन 

गोण्डवाना के गोण्डीयनों के लिए अपूर्णीय क्षति 


अमरकंटक/डिंडौरी। गोंडवाना समय। 

गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट (अमरकंटक) के फाउंडर मेंबर एवं अमूरकोट (अमरकंटक) अखंड ज्योति फड़ापेन ठाना (जमुना -दादर) के मुख्य पंडा (पुजारी) तिरुमाल देवेंद्र सिंह पंंदराम जी का 22 नवंबर को उनके गृहग्राम बोंदर तहसील करंजिया जिला -डिंडौरी (म.प्र.) में आकस्मिक निधन हो गया हैं। उक्त जानकारी देते हुये गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड ने बताया कि उनका लिंगोवास हो जाने गोण्डवाना के गोण्डीयनों के लिए अपूर्णीय क्षति हुई हैं।
             लिंगोवासी ,पेनजीवा आदरणीय देवेन्द्र सिंह पंद्राम जी की 23 नवंबर को मिट्टी संस्कार उनके गृहग्राम बोंदर में किया जावेगा। अत: गोण्डवाना के सभी गोण्डीयन ,गण्डजीवों से अपील हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मिट्टी संस्कार में पहुंचकर पेनांजलि देवें। फडापेन से अनुरोध है अपने सेवक पंद्राम जी अपने चरणों स्थान दें। गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक की ओर सादर पेनांजलि।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.