Type Here to Get Search Results !

नेमावर हत्याकाण्ड में न्याय मांगने भोपाल जायेगा पीड़ित परिवार, गोंगपा देगी न्याय यात्रा का साथ

नेमावर हत्याकाण्ड में न्याय मांगने भोपाल जायेगा पीड़ित परिवार, गोंगपा देगी न्याय यात्रा का साथ 

1 जनवरी 2022 से नेमावर से भोपाल के लिये निकलेगी न्याय यात्रा

देवास में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यालय का हुआ शुभारंभ 


देवास। गोंडवाना समय।

ेनेमावर हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के कारण आगामी 1 जनवरी 2022 से नेमावर से भोपाल तक न्याय यात्रा निकाली जा रही है जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये पूर्णरूप से साथ देगी।


इसके लिये नेमावर पहुंचकर मृतक के घटना स्थल पर पहुंचकर 27 दिसंबर 2021 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रृद्धासुमन भी अर्पित किया है।

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मजबूत करने एवं संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिये देवास में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यालय का शुभारंभ भी 27 दिसंबर को किया गया है। 

गोंगपा कार्यालय के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन की मजबूती के लिये मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर बलवीर सिंह तोमर द्वारा देवास में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यालय का शुभारंभ 27 दिसंबर 2021 को किया गया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी देवास जिले में कार्यालय से संगठन की विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगी। देवास में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर बलवीर सिंह तोमर, गोंगपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन पटेल, प्रदेश सचिव महेंद्र परते, जिला अध्यक्ष राहुल यूवने, देवी सिंह परते सहित जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नेमावर में घटना स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन किया अर्पित 


वहीं देवास जिले के दौरान सबसे अहम व गंभीर मुद्दा जो बीते जुलाई माह में नेमावर में सामने आया था जहां पर एक ही परिवार के 5 आदिवासी सदस्य की हत्या करके गड्डा खोदकर दफना दिया गया था। इस मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विरोध प्रदर्शन भी किया था इसके बाद पुलिस प्रशासन व शासन प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की थी लेकिन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिये जाने के लिये ज्ञापन में विभिन्न मांगे की थी जिस पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है।
            जिसके कारण पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं देवास जिले के दौरा के दौरान प्रमुख रूप से नेमावर पहुंचकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर बलबीर सिंह तोमर एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने नेमावर घटनास्थल पर पहुंचकर और पांचो मासूम मृतकों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि न्याय लेकर रहेंगे। इसके लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने तय कर लिया है कि 1 जनवरी 2022 से न्याय यात्रा का नेमावर से भोपाल तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी साथ देगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.