Type Here to Get Search Results !

भाजपा के शासन में प्रदेश में कभी हिन्दु-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ जो कांग्रेस के शासन में आम बात हुआ करती थी-राकेश पाल सिंह

भाजपा के शासन में प्रदेश में कभी हिन्दु-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ जो कांग्रेस के शासन में आम बात हुआ करती थी-राकेश पाल सिंह

विधायक की उपस्थिती में ग्राम बोरिया में बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुआ मुस्लिम समुदाय

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शाहिद पटेल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत सिंग ठाकुर रहे उपस्थित


सिवनी/धनौरा। गोंडवाना समय।

धनौरा के बोरिया गांव मे भाजपा मंडल धनौरा द्वारा सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे वही बोरिया के रहवासियों में खासकर मुस्लिम समुदाय ने भाजपा की रीति नीति एवं केवलारी विधायक राकेश पाल सिंग की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन विधायक की उपस्थिती में थामा। विधायक ने कहा कि 11 लोगो से प्रारंभ आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है। 

आज 19 प्रदेश सहित केन्द्र में लोगों की सेवा कर रही है भाजपा


समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा का भाव ही है कि आज 19 प्रदेश सहित केन्द्र में भाजपा लोगों की सेवा कर रही है। आजादी के बाद शुरूवाती दौर में कांग्रेस ने गरीब कमजोरों के लिये काम नही किया। जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री बने उन्होंने गरीबो की गावों की चिंता करते हुये प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ दिया जो गरीब कमजोरो के लिये मील का पत्थर साबित हुआ। देश की आधी आबादी सोंच के लिये बाहर जाया करती थी लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के सम्मान की रक्षा करते हुये घर-घर शौचालय बनवा दिये। 

आपने बढ़िया निर्णय लेकर भाजपा ज्वाईन किया जो यह बताता है कि आप भी देश के विकास में सहयोग करना चाहते है


प्रदेश के मुख्ममंत्री ने सबंल योजना के माध्यम से लोगों को बल प्रदान किया। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पांच लाख रुपए का मुफ्त ईलाज देशवासियों को मुहैया करा दिया। कृषि के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन भाजपा की सरकारों ने किया है। स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से भाजपा के शासन में इस प्रदेश में कभी हिन्दु-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ जो कांग्रेस के शासन में आम बात हुआ करती थी।

इस दौरान केवलारी विधायक ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले मुस्लिम समुदाय से कहा कि आज आपने बढ़िया निर्णय लेकर भाजपा ज्वाईन किया जो यह बताता है कि आप भी देश के विकास में सहयोग करना चाहते है, संप्रदायवाद से दूर रहकर देश का विकास चाहते है। गांधी का गांधियो के लिये गांधियों के द्वारा चलाया जाने वाला लोकतंत्र ही कांग्रेस की विचारधारा है जबकि भाजपा जनता का जनता के लिये जनता के द्वारा ही लोकतंत्र पर भरोषा करती है। आज भारत आंखो में आंखे डालकर विश्वशक्तियों से बात करता है और उनको मदद मुहैया कराता है। 

इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद 

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुकेश बघेल, जिला उपाध्यक्ष नवल श्रीवास्तव, महामंत्री संतकुमार राय, महामंत्री कमल परते, भीमगढ से विधायक प्रतिनिधी जावेद खान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजान बघेल, गुलाब उइके, दीपक साहू, डॉ नीलेश जैन, लकी राय, मोनू राय, धन्नी गूजर, पंकज बघेल, लकी श्रीवास्वत, ताहिर खान, आनिस खान, रिषभ जैन, अशोक चंद्रवंशी, श्याम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.