Type Here to Get Search Results !

मयंक पवमें युवा मोर्चा सिवनी दक्षिण नगर मण्डल अध्यक्ष पद के लिये प्रबल दावेदार

मयंक पवमें युवा मोर्चा सिवनी दक्षिण नगर मण्डल अध्यक्ष पद के लिये प्रबल दावेदार 

 


सिवनी। गोंडवाना समय।

भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी दक्षिण नगर मण्डल से नगर अध्यक्ष पद के लिए मयंक पवमे ने प्रबल दावेदारी रखी है। छात्र जीवन से मयंक पवमें सक्रिय छात्र हित में कार्य करते रहे है। छात्र जीवन में मयंक पवमें पूर्व में विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाया है। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा में पूर्व नगर मंत्री, पूर्व नगर महामंत्री की जिम्मेदारी भी उन्होंने जवाबदारी के साथ निभाई है। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित, युवा मोर्चा नगर मंडल में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 

यहां यह उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर युवराज राहंगडाले की नियुक्ति के पश्चात युवा मोर्चा के मंडल व नगर अध्यक्ष पदों के लिये दावेदार भी सक्रिय हो गये है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले आने वाले चुनावों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने वाले युवा चेहरों को युवा मोर्चा संगठन में प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी देने की कवायद कर रहे है।
             युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले स्वयं छात्र जीवन से ही सक्रिय रूप से कार्य करते हुये आगे बढ़े है। वहीं मयंक पवमें जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित युवा मोर्चा के नगर मंडल में महत्वपूर्ण पदों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। इस आधार पर मयंक पवमे के द्वारा युवा मोर्चा सिवनी दक्षिण नगर मण्डल अध्यक्ष पद के लिये अपनी दावेदारी रखी गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.