Type Here to Get Search Results !

दादा हीरा सिंह मरकाम जी की जयंति पर गोंडी गाथा का किया आयोजन

दादा हीरा सिंह मरकाम जी की जयंति पर गोंडी गाथा का किया आयोजन 


जयसिंहनगर/शहडोल। गोंडवाना समय।

गोंडवाना समग्र क्रांति विकास क्रांति आंदोलन के महानायक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक, गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जयंति के अवसर पर बड़ा देव ठाना स्थल पर गोंडी गाथा 12 घंटे का आयोजन किया गया। 

12 घंटे तक निरंतर आयोजन के पश्चात हुआ भंडारा 


जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम बुधसार के सजहना टोला में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जयंति उत्वस के उपलक्ष्य में गोंडी गाथा कार्यक्रम का आयोजन 13 जनवरी 2022 को रात्रि में 8 से प्रारंभ किया गया था

जो कि 14 जनवरी 2020 को सुबह 8 बजे तक लगातार 12 कार्यक्रम का आयोजन पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद 


इस अवसर पर धमार्चार्य तिरु रामखेलावन सिह नेटी, जयसिंहनगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष तिरु दीपक सिंह परस्ते, तिरु रामगोपाल सिंह परस्ते, नंदलाल सिंह परस्ते, विनोद सिंह नेटी, राम सिया सिंह परस्ते, भैया लाल सिंह परस्ते, गंगा सिंह मरावी, बालगोविंद मौर्य, रोहनी मौर्य, मोतीलाल परस्ते, रामसजीवन परस्ते, तेजबहादुर मरावी एवं समस्त गोंगपा ब्लॉक इकाई जयसिंहनगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.