Type Here to Get Search Results !

अवनेश ठाकुर मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी बने

अवनेश ठाकुर मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी बने 

संजय दुबे को मिली सचिव की जिम्मेदारी


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त के प्रांतीय अध्यक्ष एस बी सिंह की सहमति से संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार जिला सिवनी की स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसकी घोषणा जिला शाखा अध्यक्ष जी एस बघेल के द्वारा की गई।
                    


जिसमें सर्व सम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष साधना बघेल वही सचिव की जिम्मेदारी जिला मलेरिया कार्यालय सिवनी में पदस्थ संजय दुबे को दी गई। वही जिला शाखा अध्यक्ष जीएस बघेल द्वारा जिला मीडिया प्रभारी के पद में एआरटी सेंटर जिला चिकित्सालय सिवनी में पदस्थ अवनेश कुमार ठाकुर को सौंपी गई। अवनेश ठाकुर ने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी जो दायित्व सौंपा गया हैं उसका मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.