Type Here to Get Search Results !

सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से हो रहे सायबर अपराध के बारे में छात्राओं को दी जानकारी

सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से हो रहे सायबर अपराध के बारे में छात्राओं को दी जानकारी 

महिला पुलिस थाना मण्डला द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान


मण्डला। गोंडवाना समय।

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों पुलिस तथा समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत तहसील तथा ग्राम स्तर पर महिलाओं एवं बच्‍चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु निदेर्शित किया गया है।


इसी तारत्‍मय में थाना महिला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक पुजा बघेल द्वारा लगातार गावों में पेट्रोलिंग, स्‍कूल एवं कॉलेज पहुॅच महिलाओं एवं बच्‍चों को जागरुक करा रही है। 

घर से स्कूल और स्कूल से घर जाने की दी गई समझाईश 


25 फरवरी 2022 को निरीक्षक पूजा बघेल द्वारा अपनी टीम के शासकीय जगन्‍नाथ मुन्‍नालाल चौधरी स्‍नातक महिला महाविद्यालय तथा किड वे स्‍कूल पहुंची। जहां उन्होंने उपस्थित छात्राओं को महिलाओं और बच्‍चों पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना गया एवं छात्राओं को जिले में स्थित महिला थाना के संबंध में जानकारी देते हुए, महिला हेल्पलाइन 1090-100 डायल, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से हो रहे सायबर अपराध के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
        साथ ही साथ नगर भ्रमण के दौरान निरीक्षक पुजा द्वारा सहस्त्र धारा पहुॅची जहाँ उन्हे घुमते हुए  स्कूली छात्र-छात्राओं से रूबरू हुई एवं उन्हें समझाईश देकर घर से स्कूल और स्कूल से घर जाने की समझाईश दि गई। थाना महिला पुलिस द्वारा इस तरह का जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नाव घाट, सहस्‍ञ धारा, कुभ स्‍थल आदि जगहों पर महिला पुलिस थाना की टीम द्वारा औचक पेट्रोलिंग भी जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.