Type Here to Get Search Results !

दिलीप यादव बने म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष

दिलीप यादव बने म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष 

मध्यप्रदेश स्वस्थय कर्मचारी संघठन की कार्यकारिणी का गठन 


सिवनी/केवलारी। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश स्वास्थय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री एस बी सिंह की सहमती से संघ के संविधान मे प्रद्त अधिकारों का उपयोग करते हुये समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार जिला सिवनी की स्वास्थ्य कर्मचारी संघठन की कार्यकारिणी का गठन किय गया। जिसकी घोषणा जिला शाखा अध्यक्ष श्री जी एस बघेल के द्वारा जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ जिले के सभी आठों ब्लॉक अध्यक्ष की भी घोषणा की गई है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे दिलीप यादव 

कार्यकारिणी में केवलारी ब्लॉक से दिलीप यादव को मध्य प्रदेश स्वास्थ्य  कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री दिलीप यादव वर्तमान में मोहबर्रा में बहूउद्देशीय स्वास्थय कार्यकर्ता के साथ साथ उगली फोकल प्वॉइंट का प्रभार देख रहे है। कर्मचारी स्वास्थ्य संघठन का केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर संघ और जिले के प्रांत अधिकारियों  का धन्यवाद आभार श्री दिलीप यादव द्वारा व्यक्त किया गया है। इसके साथ ही दिलीप यादव ने विश्वास दिलाते हुये कहा है कि ब्लॉक और जिले मे संघ के सभी अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में जिम्मेदार के कार्य करंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.