Type Here to Get Search Results !

चंपारन की धरती पर अस्तित्व मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम से सिद्ध हुआ, देश को आगे बढ़ाने में नारी शक्ति की है अहम भूमिका

चंपारन की धरती पर अस्तित्व मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम से सिद्ध हुआ, देश को आगे बढ़ाने में नारी शक्ति की है अहम भूमिका 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंपारण  में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमीनी स्तर पे कार्यरत नारी शक्ति का सम्मान


चंपारण/नरकटियागंज। गोंडवाना समय। 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर आज 08 मार्च को चंपारण के नरकटियागंज में अस्तित्व मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  उद्घाटन मीरा शर्मा प्रखंड बिकास पदाधिकारी सहित उपस्थित नारी शक्ति के द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत श्रुति कुमारी के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

समानता के अधिकार के क्रियान्वयन में तीव्रता लानी होगी


इस अवसर पर  ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीना मानवी ने महिला दिवस की शुभकानाओं के साथ कहा कि महिलाओं, बच्चियों को छोड़कर कोई भी परिवार, समाज, राज्य एवं देश को आगे नहीं बढ़ सकता है। परिवार, समाज, राज्य एवं देश को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति की अत्यंत ही आवश्यकता है। आज नारी शक्ति की अहम भूमिका है किसी भी परिवार, समाज, राज्य एवं देश को आगे बढ़ाने में। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों, दशकों से जो कमी रह गयी है उसको दूर करने की आवश्यकता है। समानता के अधिकार के क्रियान्वयन में तीव्रता लानी होगी। समानता के गैप को जल्द भरना होगा। महिलाओं, बच्चियों को समान अधिकार देना होगा।

महिलाओं को परिवार में डिसिजन मेकिंग बनने दें


उन्होंने कहा कि पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बदलना होगा। बच्चे-बच्चियों में भेदभाव नहीं रखना होगा। बच्चियों के पालन-पोषण, परवरिश आदि बच्चे की तरह करें। बच्चों में महिलाओं के प्रति सम्मान की शिक्षा दें। महिलाओं को परिवार में डिसिजन मेकिंग बनने दें। लड़के-लड़कियों को समान अवसर दें, आगे बढ़ने दें।

कानून ने हमे सम्मान दिया है, समाज को भी समान रूप से सम्मान देना चाहिए


वहीं प्रीति कुमारि, सब इंस्पेक्टर ने कहा कि महिलाएं पुरूषों से कमजोर नहीं है। महिलाओं को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए। कानून ने हमे सम्मान दिया है, समाज को भी समान रूप से सम्मान देना चाहिए। सरनप्रीत कौर, एडीएसएस ने कहा कि सभी नारी आज सशक्त है। सरकार द्वारा काफी अच्छा प्रयास किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं क्रियान्वित है, जिसका लाभ महिलाएं लेकर आगे बढ़ रही है। रांझना झा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में समर्पित है महिला दिवस। महिलाओं की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रसर है। महिलाओं की उन्नती के लिए कई सारी योजनाएं चल रही है। महिलाओं में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ आत्मविश्वास की भी आवश्यकता है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सतर्क रहना होगा।

अस्तित्व ने स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा

चंपारण का इतिहास सदैव स्वर्णिम रहा है। प्राचीन काल से ही इस धरती पर अनोखे और अद्वितीय काम होते रहे हैं। इसी परंपरा को कायम रखते हुए आज अस्तित्व ने स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर नरकटियागंज शहर के भैरवी होटल में अस्तित्व फाउंडेशन के द्वारा मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रही लगभग 50 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति विणा मांडवी रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वर्मा प्रसाद, डॉक्टर अफताब आलम, श्रीमती मिरा शर्मा, श्रीमती सीमा जयसवाल, फखरीना खातुन, परितोष कुमार, प्रांशु कुमार, सब इंस्पेक्टर सुधा कुमारी, सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, डॉक्टर ज्योति विश्वा की गरीमामयी उपस्थिति रही। 

मातृ शक्ति सम्मान के रूप में प्रतिक चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र भेंट किया गया

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आइपीएस विकास वैभव सर ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबंधित किया। विकास वैभव सर के संबोधन के पश्चात सभी समाजसेवियों को मातृ शक्ति सम्मान के रूप में प्रतिक चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली समाजसेवियों में नम्रता कुमारी, रूबी राजपूत, सिस्टर एम्ब्रोस, टाउन क्लब टीम, डॉक्टर शबनम बेगम, रंजना झा, स्टार्ट अप जोन चनपटिया आदि प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता थे जी इंटिरियर डिजाइनर, टी डी न्यूज तथा टुडेज न्यूज। कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीश कुमार मिश्र ने किया।

एक महिला घर चलाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाती है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्रीमति विणा मांडवी ने कहा कि इन महान विभूतियों को सम्मानित करना गर्व का विषय है। इस अद्भुत पहल के लिए अस्तित्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिकटा श्रीमति मीरा शर्मा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में जितना पुरषों का योगदान है उससे कहीं ज्यादा महिलाओं का योगदान है। एक महिला घर चलाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाती है। अस्तित्व के संस्थापक राजु कुमार मिश्र ने कहा कि ये सभी हमारे देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। शिक्षा, स्वस्थ, खेल, कानून, मीडिया और रक्त दान आदि क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। 

अस्तित्व शिक्षा, स्वस्थ और रक्तदान जैसे कार्यों में अस्तित्व निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है 

अस्तित्व के संरक्षक मनीष कुमार राव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित कर अस्तित्व खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अस्तित्व का सदैव प्रयास रहा है कि वह समाज के लिए बेहतर करे। शिक्षा, स्वस्थ और रक्तदान जैसे कार्यों में अस्तित्व निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर अस्तित्व ने एक अद्वितीय कार्य किया है। अस्तित्व इन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता है कि इन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर सम्मान समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राहुल पांडेय, रवि कुशवाहा, रितेश ओझा, हैप्पी तिवारी, रमेश चंद्र, अनु प्रिया, श्रुति कुमारी, स्वीटि कुमारी, अनामिका रिया, परवेज अनवर, अदित्य आदर्श, नासिर आलम आदि  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.