Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि में कन्या पूजन और आशीर्वाद का विशेष महत्व-सुषमा राय

नवरात्रि में कन्या पूजन और आशीर्वाद का विशेष महत्व-सुषमा राय

सृजन बहुउद्देश्यीय संस्था द्वारा नवरात्रि पर्व पर जन्मी कन्या रत्न का पूजन बस्त्र एव फल वितरित किये गए

40 छोटी कन्याओ का तिलकवंदन व कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला चिकित्सालय सिवनी में पहुंचकर सृजन बहुउद्देश्यीय संस्था द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर जन्मी कन्या रूपी रत्न की पूजन तिलक वंदन कर वस्त्र भेंट किये गए एवं उनकी माता को फल भेंट किया गया।


सृजन बहुउद्देशीय संस्था की अध्य्क्ष सुषमा राय द्वारा कन्याओ का पूजन की गयी, वहीं भानुप्रिया द्वारा कन्याओ का तिलक वंदन किया गया।

यह सौभाग्य हमें एवं हमारी संस्था को मिल रहा है, यह ईश्वर का आशीर्वाद है


संस्था की अध्यक्ष सुषमा राय ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर नन्ही कन्याओं के दर्शन, तिलक वंदन, पूजन करने का यह सौभाग्य हमें एवं हमारी संस्था को मिल रहा है, यह ईश्वर का आशीर्वाद है। आज हम कन्याओं के दर्शन पूजन एवं उन्हें वस्त्र भेंट करने जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचे हैं।

इस अक्सर पर सहयोगी रही  संस्था की कोषाध्यक्ष डॉक्टर शुभा जायसवाल, श्रीमती बंदना राय,   भानुप्रिया, श्रीमती शिखा डहरवाल, कुमारी पटले सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.