Type Here to Get Search Results !

25 अप्रेल 2022 को मनाया जायेगा विश्व मलेरिया दिवस

25 अप्रेल 2022 को मनाया जायेगा विश्व मलेरिया दिवस

सिवनी जिले में प्रतियोगिता के आयोजन के साथ गांव-गांव में किया जा रहा प्रचार-प्रसार


सिवनी। गोंडवाना समय। 

पूरे विश्व में 25 अप्रेल 2022 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इसी परिपेक्ष में जिला सिवनी मे जिला मलेरिया अधिकारी रामजी भलावी द्वारा बताया गया कि 25 अप्रेल 2022 को जिला अस्पताल प्रांगण से मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाई जाएगी एवं रेली भी निकाली जाएगी।
             


विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर केन्द्रय विद्यालय सिवनी में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी एवं उत्क़ृष्ट स्कूल सिवनी में क्विज काम्पटीशन प्रतियोगिता (मलेरिया से वचाव हेतु) आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को इनाम वितरण का भी आयोजन 25 अप्रैल 2022 को किया जायेगा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ग्राम स्तर पर भी मलेरिया से वचाव हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.