Type Here to Get Search Results !

समाज सेवा के इस कठिन उत्तरदायित्व को कार्य रूप में परिलक्षित कर सहज एवं सरल कर पायेंगे-उमा गोल्हानी

समाज सेवा के इस कठिन उत्तरदायित्व को कार्य रूप में परिलक्षित कर सहज एवं सरल कर पायेंगे-उमा गोल्हानी

उमा शिवप्रसाद गोल्हानी की जबलपुर संभागीय सचिव के पद पर हुई नियुक्ति


सिवनी। गोंडवाना समय।

प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्यप्रदेश भोपाल कार्यकारिणी के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमति सरिता ओमप्रकाश बघेल की अनुशंसा पर जिला सिवनी महासंघ के सचिव श्रीमती उमा शिवप्रसाद गोल्हानी सिहोरा को जबलपुर संभाग महासंघ के सचिव के पद पर 1 अप्रैल 2022 को नियुक्ति की गई है। उमा शिवप्रसाद गोल्हानी ने बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा इतने बड़े उत्तरदायित्व को सौंपा गया है। इसके निर्वहन के लिए प्रांतीय संघ एवं संभाग के समस्त जिलों ब्लाकों/ ग्रामीणों के पदाधिकारियों समूह/ रसोईया साथियों के सहयोग की हमेशा नितांत आवश्यक होगी तभी हम साथ मिलकर इस समाज सेवा के इस कठिन उत्तरदायित्व को कार्य रूप में परिलक्षित कर सहज एवं सरल कर पायेंगे। 

लक्ष्य की पूर्ति एवं आर्थिक ढांचा सुदृढ़ कर पायेंगे तभी वासुदेव कुटुम्ब कम की परिकल्पना पूरी कर पायेंगे

ऐसा पूर्ण विश्वास है इसके साथ ही अप्रैल 2022 से संघ परिवार से परिवार को जोड़ने का महाअभियान तेज गति से पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना है। मध्य प्रदेश के कोने कोने से कोई भी समूह एवं रसोईया सदस्य प्रांतीय संघ से जुड़ने से बंचित न रह जाए। जिस दिन हम प्रत्येक सदस्य को संघ परिवार से जोड़ देंगे उस दिन हम हमारे हक और अधिकारों मांगों के लिए कोई भी ज्ञापन या आन्दोलन करेंगे वह सौ फीसदी सफल होगा। तभी हमारे लक्ष्य की पूर्ति एवं आर्थिक ढांचा सुदृढ़ कर पायेंगे तभी वासुदेव कुटुम्ब कम की परिकल्पना पूरी कर पायेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

प्रदेश संघ संभाग प्रभारी श्रीमती प्रभा उमाकांत त्रिपाठी, जिला सिवनी महासंघ अध्यक्ष श्रीमति सुनीता यमुना प्रसाद सनोडिया, भारतलाल बोपचे, कविता कहार, शेर सिंह उइके, विश्राम कहार, रुक्मणि गोस्वामी,  मेमवती नागेश्वर, सरिता चौहान, पप्पू भाई, साधना पाठक, सरोज पाठक, दशरथ पटेल, नीलम लखेरा, होरी लाल पगारे, महेश सूर्यवंशी, ललिता कुरराम, नीलू डेहरिया, नानबाई जंघेला, त्रिवेणी दमाहे, राजकुमारी डेहरिया, करीना बी, बसंत मरावी, सुशीला, सरोज गोल्हानी, चंदों, ज्योति, पार्वती, दुर्गा, अनीता यहिंत समस्त कार्यकारिणी का ह्रदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सभी के स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने जय संघ जय मध्यप्रदेश का धन्यवाद किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.