Type Here to Get Search Results !

31 मई को जबलपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

31 मई को जबलपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का आगमन मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर मुख्यालय में होने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के जबलपुर आगमन के कार्यक्रम 31 मई 2022 को तय होने के बाद से ही स्वागत अभिनंदन की तैयारी को लेकर जुट गये है।
                 


सिवनी जिले में सिंधिया परिवार के प्रबल समर्थक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रदीप राय ने जानकारी देते हुये बताया कि मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन होने से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशियां व्याप्त है। महाकौशल क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन होने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नई उर्जा का संचार होगा। जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रदीप राय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जबलपुर आगमन के दौरान सिवनी जिले से भी भाजपा के पदाकारी व कार्यकर्ता स्वागत अभिनंदन करने हेतु पहुंचेंगे।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.