Type Here to Get Search Results !

विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों से ग्राम केकड़ा को मिली उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात

विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों से ग्राम केकड़ा को मिली उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात

ग्राम केकड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का होगा निर्माण


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों से ग्रामीण अंचल के ग्राम केकड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने विकासखंड छपारा के ग्राम केकड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र पुर्ननिर्माण किये जाने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा 4914188.00 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी को स्थल चयनित करने हेतु पत्र लिखकर निर्देश दिये गये है ताकि भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सके। 

मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभार 

ज्ञात होवे कि क्षेत्रवासियों द्वारा जीर्णशीर्ण उपस्वास्थ्य केन्द्र केकड़ा के भवन का पुर्ननिर्माण किये जाने की मांग की जा रही थी। जिसके लिए विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा शासन स्तर पर प्रयास किया गया फलस्वरूप शासन द्वारा क्षेत्रवासियों को भवन के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति प्रदान गई। जिसके लिए विधानसभा वासियों की ओर श्री दिनेश राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.