Wednesday, October 26, 2022

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाकर दादा हीरासिंह मरकाम जी के सपनों को करना है साकार-कुमेश्वर सिंह पोया

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाकर दादा हीरासिंह मरकाम जी के सपनों को करना है साकार-कुमेश्वर सिंह पोया

गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सूरजपुर ने गोण्डवाना पुनरुत्थान आंदोलन की तैयारी के लिए की समीक्षा बैठक


अजय सिंह पोर्ते/ संवाददाता
सरगुजा व बिलासपुर संभाग
सूरजपुर/छत्तीसगढ़। गोण्डवाना समय।

गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सूरजपुर छ.ग. द्वारा जिला अध्यक्ष रामअधिन सिंह पोया की अध्यक्षता में एवं गोंगपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम के मुख्य अतिथि में गोण्डवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के महानायक, गोल्ड मेडलिस्ट, वेस्ट सिटीजन आॅफ इंडिया व गोण्डवाना रत्न -दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्य तिथि दिवस 28 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत तिवरता, जिला कोरबा, छ.ग. में सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने के लिए सभी ब्लाक प्रमुख /उपाध्यक्ष/सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस मुक्त गोण्डवाना की सरकार बनायेंगे


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओें/पदाधिकारियों को गोंगपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने सम्बोधित करते हुए कहा हम सब को मिलकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाना है और दादा जी के सपनों को साकार करना है। आज प्रत्येक राज्यों में क्षेत्रीय दलों का सरकार संचालित है, जैसे दक्षिण भारत सहित झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में भाजपा-कांग्रेस मुक्त सरकार है। वैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस मुक्त गोण्डवाना की सरकार बनायेंगे।

समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद


इस समीक्षा बैठक में गोगपा जिला सचिव कुमेश्वर सिंह पोया, गोगपा युवा मोर्चा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह सरूता, गोगपा जिला मिडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह पोया, जीएसयू जिला अध्यक्ष जगत सिंह उर्रे, जीएसयू ब्लाक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सांडिल्य, गोगपा युवा मोर्चा सूरजपुर ब्लाक अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह पोर्ते, गोगपा प्रतापपुर ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह पोया, संतलाल सिंह उर्रे सरपंच नवगई/रिपोर्टर सूरजपुर, विष्णु सिंह मरकाम, रीतेश सिंह टेकाम, सुरेश सिंह सरूता भरतपुर, लक्ष्मण सिंह मरकाम, अरविंद सिंह आर्मो, जय सिंह उर्रे, सुमित सिंह मरावी, राजाराम सिंह पोया, अयोध्या कुमार सिंह, संजय खुरसेंगा, उदल सिंह मरकाम, राम सिंह टेकाम, संजय कुमार पैकरा, संजय सिंह मरकाम, ओमप्रकाश सिंह ओरकेरा, जगमोहन सिंह टेकाम सरपंच, मनमोहन सिंह मरावी सहित अन्य कार्यकर्ता/पदाधिकारी गण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Translate