मक्का तोड़ने गये मजदूरों में से लौटते समय दुघर्टना में श्यामा बाई मरावी की हुई मृत्यू
छोटा हाथी वाहन में लगभग 25 से अधिक लोग थे सवार
कहानी क्षेत्र के शराब ठेकेदार के परिजन के नाम से खेत पर जाते है मजदूर मक्का तोड़ने
सिवनी। गोंडवाना समय।
कहानी के समीप ग्राम खमरिया में कहानी क्षेत्र के एक शराब ठेकेदार के परिवारजनों के नाम पर खेती में मक्का तोड़ने के लिये आये मजदूरों की देर शाम छोटा हाथी वाहन से लौटते समय दुघर्टना हो गई जिसमें दीपावली के एक दिन पूर्व हुये हादसे में श्यामा बाई मरावी की मृत्यू के चलते उनके परिजनों की दीपावली गमगीन व दु:खदायी हो गई है।
इसके साथ ही छोटा हाथी में सवार लगभग 25 से अधिक मजदूरों भी दुघर्टना में घायल होने से अस्पताल में ही उपचार के साथ दीपावली मनायेंगे। दुघर्टना में घायल होने से लगभग 3 लोगों को कहानी अस्पताल से जबलपुर मेडिकल में उपचार हेतु रवाना किया गया है।
3 गंभीर घायलों को जबलपुर उपचार हेतु 108 में रवाना किया गया
प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में बताया जाता है कि छोटा हाथी में सवार लगभग 25 से अधिक श्रमिक व बच्चे मक्का तुड़ाई का कार्य करने के पश्चात ग्राम खमरिया से अपने अपने घर लौट रहे थे लेकिन वाहन चालक द्वारा अनियंत्रित गति से वाहन का संचालन किये जाने के कारण दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को शाम के लगभग 7 बजे सलैया गांव के पास बाबाटोला जंगल के करीब दुघर्टना ग्रस्त हो जाने से छोटा हाथी में सवार लगभग 25 अधिक मजदूर जिनमें उनके बच्चे भी साथ में थे, सभी को चोटें आई है। वहीं दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल होने पर आदिवासी महिला मजदूर श्यामा मरावी पति सुरजन मरावी की दुखद मृत्यू हो गई है। वहीं उनमें से 3 गंभीर घायलों को जबलपुर उपचार हेतु 108 में रवाना किया गया है।
घंसौर पुलिस, धूमा थाना क्षेत्र की दुघर्टना में भी कार्यवाही करने को क्यों है लालायित
हम आपको बता दे कि ग्राम खमरिया में जो कि कहानी के किनारे है एवं तहसील धनौरा लगती है वहां पर कहानी क्षेत्र के एक शराब व्यवसायी के परिजन का खेत है, जहां पर आसपास के गांव के श्रमिक मक्का तोड़ने के कार्य करने हेतु आते है। जो कि रविवार को लौटते समय दुघर्टना में घायल हो गये है। इस मामले में बताया जाता है कि घटना स्थल धूमा थाना क्षेत्र लगता है लेकिन घंसौर पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने के लिये एक पैर से तैयार से है जबकि अधिकांशतय: यह देखा जाता है कि अक्सर पुलिस यदि दूसरे थाना क्षेत्र की घटना होती है तो उस पर कार्यवाही न करते हुये संबंधित को घटना स्थल वाले क्षेत्र में रवाना कर देती है परंतु दुघर्टना के इस मामले में घंसौर पुलिस के द्वारा कर्तव्य निभाने के लिये जबरन प्रयास किया जा रहा है जबकि घायल श्रमिकों के परिजन इस मामले की कानूनी कार्यवाही धूमा पुलिस थाना में कराना चाहते है।
No comments:
Post a Comment