छपारा में गोंगपा की समीक्षा बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
छपारा। गोंडवाना समय।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छपारा के द्वारा गोंडवाना कार्यालय छपारा में कल दिनांक 9 नवंबर 2022 दिन बुधवार को पार्टी की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक मीडिया प्रभारी अरविंद भलावी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक महासचिव मीरज परते के द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी दी गई कि मुख्य अतिथि संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर हीरा धुर्वे के द्वारा समीक्षा किया गया।
जिसमें उपस्िथत ब्लॉक कार्यकारिणी गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष सकत धुर्वे एवं जिला प्रवक्ता रावेन शाह उइके, जनपद सदस्य तौफीक खान, नीलेश मर्सकोले, युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम तिलगाम, शिव शंकर वरकड़े इनकी उपस्थिति में मुकेश भलावी, सुंदरलाल पूसाम, हेमंत वरकडे ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर पद नियुक्त किया गया। जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश भलावी और उप प्रचार मंत्री सुंदरलाल पुसाम एवं युवा मोर्चा के ब्लॉक कोषाध्यक्ष हेमंत वरकडेÞ को नियुक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment