Type Here to Get Search Results !

अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा

अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा 

सर्व सामाजिक और सर्व पार्टी की युवाओं को एकत्रित कर रहा है ताकि शोषित पीड़ित वंचित तबके के लोगों को न्याय मिल सके


मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

सर्व सामाजिक संगठन राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा मध्य प्रदेश के लगभग 50 जिलों में पहुंच चुका है और अन्य राज्यों में लगभग 5 राज्यों में राष्ट्रीय कांती मोर्चा सक्रिय रूप से काम कर रहा है, लगभग 6 महीने से संगठन से जुड़े सभी युवाओं को गूगल मीटिंग के माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा था और काम करने के लिए सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया था, जिससे कि सदस्यता अभियान इतनी तेजी से चला कि इतने कम समय में सर्व समाजिक संगठनों में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा उभर कर सामने आया।

सभी धर्म जाति और सभी पार्टी के युवा जुड़े है


राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संस्थापक देवरावेन भलावी ने कहा कि हमारा उद्देश्य देश में फैल रही सांप्रदायिक दंगे की लड़ाई को रोकना है इसलिए हमने सर्व समाजिक स्तर पर राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा बनाया, जिसमें सभी धर्म जाति और सभी पार्टी के युवा जुड़े हैं जो कि एक महत्वपूर्ण मिशन को लेकर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए सर्व सामाजिक और सर्व पार्टी की युवाओं को एकत्रित कर रहा है ताकि शोषित पीड़ित वंचित तबके के लोगों को न्याय मिल सके।

जल, जंगल, जमीन सभी धर्म समुदाय जाति जीव जंतु पशु पक्षियों के लिए जरूरी है

वर्तमान में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की चल रही बड़ी समस्याओं को लेकर अपने अपने स्तर पर छोटे-छोटे संगठन आंदोलन करते हैं जिसका असर शासन प्रशासन तक नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से इस और शासन-प्रशासन कोई कार्य नहीं कर रहा है।
                यह मूलभूत समस्याओं की वजह से कई अन्य समस्याओं का जन्म हुआ है साथ ही जल, जंगल, जमीन की लड़ाई आदिवासियों तक सीमित है जबकि जल, जंगल, जमीन सभी धर्म समुदाय जाति जीव जंतु पशु पक्षियों के लिए जरूरी है। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के माध्यम से इस लड़ाई को लड़ेंगे और प्रकृति की रक्षक के रूप में युवा उभर के आए इस उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है हजारों की संख्या में युवा जुड़ते जा रहे हैं। 

संगठन आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगा

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा प्रत्येक युवाओं से उनका जीवन का लक्ष्य क्या है यह पूछ कर उस लक्ष्य में मदद करने के लिए विभिन्न प्रकार की सलाह देता है जिस वजह से राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा में जुड़े सभी युवा अपने अपने मकसद और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक दूसरे को उत्साह प्रदान करते हुए और एक दूसरे को मुसीबतों के समय सलाह देते हुए अपने लक्ष्य की ओर दौड़ पड़े हैं, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा में अलग-अलग संगठन के युवा जुड़ रहे हैं।             संगठन ने सभी युवाओं को आजाद रखा है कि आप अपने स्तर पर जिस भी संगठन से जुड़े हो लेकिन राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा में अगर आप जुड़े हैं तो संगठन के उद्देश्यों को लेकर आप काम करें संगठन आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगा। उसी कड़ी में बीते 7 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय संरक्षक दादा मान सिंह यूनाती जी और राष्ट्रीय संचालक एडवोकेट डार्विन मैनवे, राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव देवेंद्र धूमकेती के निर्देशन में संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी के द्वारा  राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अलग-अलग 14 जिलों के सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

खुश्याल मर्सकोले प्रदेश संयोजक और अमित प्रदेश अध्यक्ष मंडला को नियुक्त किया गया

कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पद में देवेंद्र धूमकेती को राष्ट्रीय महासचिव, राजेश बर्डे राष्ट्रीय सचिव खरगोन, संजू मरावी राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्ति किया गया है। वहीं प्रदेश स्तरीय पद में दीपक भोई प्रदेश संचालक, संजय उईके प्रदेश संरक्षक, करण नागवेल प्रदेश प्रभारी, खुश्याल मर्सकोले प्रदेश संयोजक, अमित प्रदेश अध्यक्ष मंडला, सोनू पुसाम प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, रामभरोस उईके प्रदेश महासचिव, संदीप काकोड़िया प्रदेश सचिव, अनुज सिंह प्रदेश सह सचिव, प्रतीक कोल प्रदेश प्रवक्ता, रामलाल यादव प्रदेश समन्वयक, अमर सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, शंकर सिंह प्रदेश सह संगठन मंत्री, कपिल बैगा प्रदेश मीडिया प्रभारी, शिवनारायण तेकाम प्रदेश व्यवस्था मंत्री, दरयाप सिंह प्रदेश सूचना मंत्री, वहीं आरटीआई क प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पिपराह को नियुक्त किया गया है। सर्व सामाजिक संगठन राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा परिवार की ओर से नवनियुक्त प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ढेरों सारी शुभकामनाएं और बधाई दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.