Type Here to Get Search Results !

उत्तरप्रदेश में जनजातियों के अधिकारों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा

उत्तरप्रदेश में जनजातियों के अधिकारों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा

अगले क्रम में सामूहिक रुप से संवैधानिक सत्याग्रह अनशन भी प्रारम्भ किया जायेगा

बलिया। गोंडवाना समय। 

2012 व 2017 नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित की गयी थी। उसी आधार पर 2022 नगर निकाय/नगर पंचायत चुनाव में भी अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर 19 दिसंबर 2022 सोमवार को कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील के समीप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा।
            


 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व जिला सचिव परशुराम खरवार के साथ सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने हेतु आंदोलन के अगले क्रम में सामूहिक रुप से संवैधानिक सत्याग्रह अनशन भी प्रारम्भ किया जायेगा। 

धरना में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

धरना में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, बलिया तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, अरविन्द गोंडवाना सहित तारकेश्वर गोंड, रामसेवक खरवार, महेन्द्र गोंड, अंशु खरवार, अमन राजभर, रामनरायन, अरविन्द कुमार ठाकुर, हरिहर गोंड, बच्चा लाल गोंड, तुफानी यादव, पूर्व जिला सचिव चन्द्रशेखर खरवार, श्रीभगवान गोंड, शिवनाथ गोंड, शिवसागर गोंड, दुर्गेश कुमार, पवन कुमार, राम अवतार गोंड, हीरालाल गोंड, राजनाथ गोंड, विजय शंकर गोंड, सुरज कुमार गोंड, सिकन्दर गोंड, सोनू गोंड प्रमुख रूप से रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.