Type Here to Get Search Results !

गंजन स्वसहायता समूह और कांग्रेस नेता मिलकर धान खरीदी में कर रहे किसानों का खुला शोषण

गंजन स्वसहायता समूह और कांग्रेस नेता मिलकर धान खरीदी में कर रहे किसानों का खुला शोषण 

भाजपा व कांग्रेस नेताओं के गठबंधन से पूरे जिले में स्वसहायता समूह कर रहे धान खरीदी में घोटाला 

बरघाट विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र में लुट रहे किसान 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश में शासन सत्ता चलाने वाले किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वास्तव में किसान हितेषी है तो खून पसीना बहाकर मेहनत कर अनाज उत्पन्न करने वाले अन्नदाताओं की पीढ़ा दर्द दुख देखने जानने के लिये धान खरीदी केंद्रों में अपने गुप्तचरों को भेजकर पता लगवाने का प्रयास करें और जानकारी लेने वाले पूरी ईमानदारी से यदि धान खरीदी केंद्रों में


किसानों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय, अत्याचार, लूटपाट और डकैती की की हकीकत सामने आ जायेगी जिससे शिवराज सरकार के किसान हितेषी होने के दावों की हवा निकल जायेगी और संबंधित विभागों के अफसरों की मिलीभगत सांठगांठ उजागर हो जायेगी।
            

इससे साथ साथ सत्ताधारी दल के संगठन भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांगे्रस के नेताओं की पोल भी खुल जायेगी कि दोनो मिलकर स्व सहायता समूह की महिलाओं की आड़ में उनके नाम पर किसानों की जेब नहीं उनका पेट फाड़ फाड़कर रूपया कमाकर विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी भी तिजोरी भर रहे है। 

उपार्जन केंद्र क्रमांक 1 वर्धमान वेयर हाऊस कलबोड़ी-मोहगांव, केंद्र कोड 59037082 में हो रही धांधली 


सिवनी जिले में धान खरीदी केंद्रों का कार्य अधिकांश स्थानों पर स्व सहायता समूह को दिया गया है जो नाम के भर है उनकी आड़ में भाजपा व कांग्रेस के नेता धान खरीदी करने का कार्य रहे है।

गंजन स्वसहायता समूह जो कि उपार्जन केंद्र क्रमांक 1 वर्धमान वेयर हाऊस कलबोड़ी-मोहगांव, केंद्र कोड क्रं. 59037082 में धान खरीदी केंद्र में किसानों से 41 किलोग्राम 800 ग्राम तक धान ली जा रही है जबकि कट्टी में लगाई जाने वाली पर्ची में 40 किलोग्राम स्पष्ट लिखा है इसके बाद भी कट्टी ओर सूखत का वजन भी 600 ग्राम अधिक ले तो इसके बाद भी 1 किलोग्राम से ज्यादा प्रत्येक कट्टी में ज्यादा धान किसान से ली जा रही है। वर्धमान वेयर हाऊस में हो रही खरीदी केंद्र में हर चीज का पैसा किसानों से लिया जा रहा है। 

अर्जुन सिंह काकोड़िया, मोहन चंदेल और तेजसिंह रघुवंशी के क्षेत्र में हो रही किसानों के साथ लूट


बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया का विधानसभा क्षेत्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल के कर्मभूमि स्थल, जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के क्षेत्र में किसानों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है। यहां तक कि वर्धमान वेयर हाऊस में प्रांगण से वेयर हाऊस तक लाने के लिये प्रत्येक ट्राली 300 रूपये किसानों से खरीदी करने वालों के द्वारा लिया जा रहा है।
             जगह जगह से फटे हुये बारदाने मध्यप्रदेश सरकार की स्थिति बयां कर रहे है। खरीदी केंद्र में किसानों के लिये न तो पीने का पानी है, न ही बैठने की व्यवस्था है। सर्वेयर का अता पता नहीं है, गंजन स्वसहायता समूह सिर्फ कागज मेंं है और खरीदी केंद्र गुण्डों के हवाले कर दिया गया है जो किसानों को ऊंची ऊंची आवाज में बोलकर दबाने का कार्य कर रहे है।
                वहीं मौजूद कर्मचारियों के द्वारा बताया जाता है कि जिन्होंने खरीदी का कार्य लिया है वे कांग्रेस के नेता है उनसे ही पूरी जानकारी मिल सकती है। इसका मतलब साफ है किसानों के साथ लूट करने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है इसलिये क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि कलबोड़ी खरीदी केंद्र में हो रही लूट खसोट के मामले में शांत है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.