Tuesday, January 31, 2023

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी हुये सेवानिवृत्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी हुये सेवानिवृत्त


सिवनी। गोंडवाना समय। 

पुलिस विभाग सिवनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ श्याम मरावी 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी जो कि मण्डला के मूलनिवासी है एवं उनके माता पिता कृषक है। वहीं लगन व मेहतन से शैक्षणिक अध्ययन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी की पहली पोस्टिंग वर्ष 1984 बालाघाट में हुई थी।
         


इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग में रायगढ़, बैतुल, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, नीमच, देवास, इंदौर, भोपाल, बालाघाट, सिवनी में अपनी सेवाएं प्रदान की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुये श्याम मरावी ने गोंडवाना समय से चर्चा में बताया कि पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों को मैं यही संदेश देना चाहता हूं कि वे अपना दायित्व लगन मेहनत के साथ निष्ठापूर्वक निभाये।
          

 
इसके साथ ही अपराध पर अंकूश बनाये रखने के लिये कर्तव्य निभाये। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी के सेवानिवृत्त होने पर गोंगपा के जिला प्रचार मंत्री देवी सिंह अरेबा एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामजी बरकड़े ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें देते हुये उनके स्वास्थ्य व सुखमय जीवन की कामना किया है।  

No comments:

Post a Comment

Translate