Type Here to Get Search Results !

पेसा एक्ट के नाम पर मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने आदिवासियों को थमाया लाली पॉप

पेसा एक्ट के नाम पर मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने आदिवासियों को थमाया लाली पॉप

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनाने पर किसानों के खाते में दिया जायेगा 25-25 लाख रूपए 

200 से 300 लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लिया

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदस्यता महासम्मेलन में कांग्रेस भाजपा के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने लिया सदस्यता


अखिलेश वरकड़े, संवाददाता
मंडला। गोंडवाना समय। 

निवास गोंडवाना गणतंत्र पार्टी परिचय समारोह एवं सदस्यता महासम्मेलन संपन्न हुई कार्यक्रम की शुरूआत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी और ब्लॉक अधिकारियों के साथ में विशाल रैली के रूप में गोंडवाना के अंतिम शासक महाराजा शंकर शाह जी व कुंवर रघुनाथ शाह जी के स्टेच्यू में पैदल चल कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम स्वागत बेला के साथ मंचासीन पदाधिकारियों के स्वागत उद्बोधन किया गया।
            


जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदस्य महासम्मेलन में सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य और वार्षिक सदस्यता के रूप में मंडला, डिंडोरी, बालाघाट एवं जबलपुर के कार्यकतार्ओं ने बढ़-चढ़कर सदस्यता लिया और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को अपना समर्थन देकर 2023 विधानसभा चुनाव का आगाज किया गया।

विधायक जीतने पर पिछली सरकारों से 75 वर्षों का हिसाब पूछा जाएगा


इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने खबर को साझा करते हुए जानकारी दी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के उद्बोधन में यह कहा गया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे जोश के साथ कार्य कर रही है। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
        

निश्चित रूप से 2023 में मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बिना किसी की भी सरकार बनना निश्चित नहीं है। इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक जीतने पर पिछली सरकारों से 75 वर्षों का हिसाब पूछा जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में हो रहे बीजेपी सरकार के घोटालों को चाहे वो यूरिया घोटाला हो, राशन घोटाला हो, संबल कार्ड घोटाला हो, आयुष्मान कार्ड घोटाला हो इन सभी घोटालों की सरकार से अरबों के घोटालों का हिसाब लिया जाएगा।
        इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान से जो 5 से 10 एकड़ का किसान थे उसके पास करोड़ों अरबों की संपत्ति का मालिक कैसे बने उसका भी हिसाब लिया जायेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार सत्ता स्थापित कराने पर किसानों के खाते में 25-25 लाख रूपए दिया जायेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दूर करने का कार्य गोंडवाना सरकार करेगी, गोंडवाना का क्या पैगाम मानव मानव एक समान, सबको शिक्षा सबको रोजगार यहीं हैं गोंडवाना का पैगाम।

पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही केंद्र व राज्य सरकार-अनिल सिंह धुर्वे


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे ने कहा आने वाला समय गोंडवाना के मूल निवासियों के लिए बहुत ही खतरनाक है। आज केंद्र की सरकार हो या चाहे राज्य की सरकार हो यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, पूंजी पतियों की निगाह इन पर टिकी हुई है। आज जो जल, जंगल, जमीन जो कि आदिवासियों को सम्मान देने वाले हैं इन जल, जंगल, जमीन में सरकार और पूंजीपतियों की निगाह टिकी हुई है जो कि संविधान में संशोधन करके आदिवासियों को कमजोर किया जा रहा है।
                इसलिए हमको गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की झंडा डंडा लेकर चलना होगा तभी हम संविधान को बचा सकते हैं और आगे उन्होंने कहा कि 2023 में गोंडवाना की सरकार बनाने के लिए तैयार रहें क्योंकि दादा हीरा सिंह मरकाम जी ने गोंडवाना आंदोलन के लिये अपना तन, मन, धन और अपना सब कुछ सबसे अधिक समय यदि कहीं दिया है तो वह है मंडला जिला की पावन धरा को दिया है इसलिए हमको मंडला की तीनों विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक को जिताना है।

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अन्याय, अत्याचार, हो रहा है-श्याम सिंह मरकाम


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम ने कहा पैसा एक्ट मध्यप्रदेश में आदिवासियों  के नाम पर लॉलीपॉप है। आज जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा के नाम पर आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है जिसका उन्हें नाममात्र का भी फायदा नहीं मिल पा रहा है। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पेसा एक्ट के नाम पर सिर्फ आदिवासियों को लुभाने का ही प्रयास  कर रही है।
        मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अन्याय, अत्याचार, हो रहा है वहीं आदिवासी समाज शोषण से त्रस्त है। इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और आगे उन्होंने बताया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निष्पक्ष सेवा भाव से आंदोलन प्रदर्शन के साथ अपनी मांगों को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनती है तो अत्याचार अन्याय शोषण को पूर्ण तरह से बंद कराने का प्रयास करेगी।
            अंत में उन्होंने बसनिया संघर्ष समिति कार्यकतार्ओं से भी मुलाकात की और ग्राम सभा पर जोर दिया और कहा कि ग्रामसभा के बगैर कोई भी बांध नहीं बना सकता है। इसके लिए आप हम सबको आगे आना होगा आप सभी को सहयोग करें हम सभी आपके साथ हैं।

पूर्व भाजपा महामंत्री व सरपंच रूपलाल कुलस्ते और सेवानिवृत्त अधिकारी मदन कुलस्ते गोंगपा में हुये शामिल 

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के गढ़ में पूर्व भाजपा ब्लॉक महामंत्री व सरपंच रहे रूपलाल कुलस्ते ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लिया, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासियों का शोषण किया और करते आई जैसे की चुटका परियोजना और बसनिया बांध जैसे योजना में आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। इसलिए भाजपा की नीतियों से वे परेशान हैं और अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थाम लिया है। इसी प्रकार मदन सिंह कुलस्ते रिटायर आॅफिसर ने भी गोंगपा में सदस्यता लेते हुए सैकड़ों कार्यकतार्ओं को भी सदस्यता दिलाया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सभी का आभार जताया और निश्चित तौर पर कंधे से कंधे मिलाकर 2023 विधानसभा चुनाव में गोंगपा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जिला पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे बनी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने जिला पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे को महिला प्रकोष्ठ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं राष्ट्रीय और प्रदेश जिला के समस्त पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं दी। वहीं ललिता धुर्वे ने आभार जताया और कहा की सभी बुद्धिजीवी ने महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं निश्चित ही अपने कार्यों का निर्वहन पूरे जोश और जुनून से पार्टी के साथ पूर्ण करूंगी और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दुंगी।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में ये रहे मौजूद


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में जिला मंडला के निवास विधानसभा क्षेत्र में निवास तहसील के पास मैदान में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी सन्तोष चंद्राकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल सिंह धुर्वे, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक दरबू सिंह उइके, राष्ट्रीय सचिव भगदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सदास्यता प्रभारी राधेश्याम काकोड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शाह मरावी, प्रदेश महासचिव प्रकाश धुर्वे, प्रदेश सचिव समारू सिंह मरावी, प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा राजेश्वरी मसराम, संभागीय उपाध्यक्ष मनीराम काकोड़िया, जिला अध्यक्ष मंडला एवं जिला पंचायत उपाध्याक्ष  कमलेश टेकाम, जिला अध्यक्ष जबलपुर मोहन उइके, महिला प्रकोष्ट कार्यवाहक अध्यक्ष सत्या वाल्के, महिला प्रकोष्ट सम्भागीय अध्यक्ष दीप्ति कोर, जिला अध्यक्ष मंडला एवं जिला पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष डिंडोरी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष कराजियां, महेश वट्टी आदि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें 200 से 300 लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.