Wednesday, February 1, 2023

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर गोंगपा ने नई नियुक्तियों कर केवलारी ब्लॉक में बनाई रणनीति

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर गोंगपा ने नई नियुक्तियों कर केवलारी ब्लॉक में बनाई रणनीति

ब्लॉक कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया


केवलारी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक ईकाई केवलारी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 1 फरवरी को जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे, ब्लॉक अध्यक्ष जोगी सरयाम, प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केवलारी की ब्लॉक स्तरीय बैठक में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशानुसार एक बूथ 41 यूथ गठन को लेकर एवं अन्य बिंदुओ पर चर्चा किया गया। 

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने डॉ वेद सिंह ठाकुर 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में इस दौरान नई नियुक्ति भी की गई है। जिसमें डॉ वेद सिंह ठाकुर को गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा से किसान मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सतीश मर्सकोले दूसरी बार ब्लाक उपाध्यक्ष बने है। इसी तरह नंदू बरकड़े को ब्लॉक संगठन मंत्री, चैन सिंह विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी, दूजे उईके को ब्लाक संगठन मंत्री बनाया गया है। गणेश उइके को ब्लाक अध्यक्ष युवा मोर्चा केवलारी बनाया गया है। इसी तरह दिलीप मरकाम सेक्टर अध्यक्ष की नई नियुक्ति की गई है। 

विशेष रूप से प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लॉक स्तरीय में बैठक में विशेष रूप से प्रीतम सिंह उइके प्रदेश प्रचार मंत्री, भजन भलावी प्रदेश संगठन मंत्री, गयाप्रसाद कुमरे जिला अध्यक्ष सिवनी, लोहारी इनवाती जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सिवनी, अरविंद इनवाती जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, मेर सिंह परते जिला सचिव, पवन धुर्वे जिला सलाहकार, महबूब खान ब्लाक अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा केवलारी, सुखराम बरकड़े जिला कार्यकर्ता सहित समस्त गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Translate