Type Here to Get Search Results !

तीन दिन बुझा रहेगा प्राथमिक/माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ियों का चूल्हा

तीन दिन बुझा रहेगा प्राथमिक/माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ियों का चूल्हा

कुपोषण और रसोइया/समूह की बहनों के हक में विशाल आन्दोलन 

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण से जुड़ी महिलाओं के आंदोलन से सरकार सकते में

भोपाल/सिवनी। गोंडवाना समय। 

फरवरी माह में स्कूल और आंगनबाडियों पर तीन दिन भोजन नास्ता बच्चों को नहीं परोसा जायगा। इन दिनों में स्कूल आंगनबाड़ी खुलेंगे तो सही लेकिन इनके किचनशेड में ताले लटके रहेंगे। प्रांतीय महिला समूह संघ के ने प्रदेश में 21 से  23 फरवरी 2023 तक हड़ताल की घोषणा की है।
            


जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों, स्वयं सेवकों का सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होता जा रहा है। विभिन्न सरकारी संगठनों की तरह अब सरकारी स्कूलों और आंगनबाडियों पर भोजन नाश्ता बनाकर खिलाने वाले महिला स्व सहायता समूह संघ से जुड़ी महिलाएं भी आंदोलन की राह पर उतर गई है। 

महिलाओं की फरियाद सुनने के बजाय सरकार लगातार अनदेखा करती रही है


प्रदेश के 98 हजार सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ियों  पर साझा चूल्हा योजना के तहत भोजन नाश्ता पकाकर बच्चों को खिलाने वाले स्व सहायता समूह संघ से जुड़ी करीब 12 लाख महिलाओ ने भी आंदोलन की घोषणा की है। प्रांतीय समूह महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओम प्रकाश बघेल ने बताया कि दूर दराज गांवो के स्कूलों और आंगनबाडियों पर भोजन नास्ता बनाकर खिलाने वाली महिलाएं अधिकारी-कर्मचारियों के शोषण का शिकार हो रही है। प्रांतीय समूह महासंघ के बैनर तले कई बार जायज मांगो को लेकर आंदोलन किया गया लेकिन महिलाओं की फरियाद सुनने के बजाय सरकार लगातार अनदेखा करती रही है। अब समूह संघ ने आर-पार के आंदोलन की तैयारी कर ली है। 

महिला शक्ति की उपस्थिति में महासम्मेलन परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ 


इस क्रम में पहले 21 से 23 फरवरी 2023 तक किचन शेडों में तालाबंदी की जायगी। फिर एक जंगी प्रदर्शन भोपाल में होगा जिसमें करीब 10 लाख महिलाओं के भोपाल पहुंचने की पूूरी सम्भावना है। बाद में अनिश्चितकालीन आंदोलन करते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी किचनशेड में तालाबंदी की जायेगी। इस संबंध में दिनांक 5 फरवरी 2023 को मध्यप्रदेश के जिला सिवनी में प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमति सरिता ओमप्रकाश बघेल, प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश वैष्णव, भोपाल जिला अध्यक्ष चांदनी शौकीन खान की गरिमामयी अध्यक्षता में दिनांक 21/22/23 फरवरी-2023 के किचनशेड (चूल्हा बंद)कार्यक्रम को लेकर विशाल जन सैलाब महिला शक्ति की उपस्थिति में महासम्मेलन परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

पदाधिकारियों ने शपथ ली कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई होगी 

जिसमें  रसोईया एवं समूह की बहनों एवं पदाधिकारियों ने शपथ ली कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई होगी। कार्यक्रम में जिला सिवनी के आठों विकासखंडों से रसोईया एवं समूह की बहनें उपस्थित हुंई एवं नजदीकी जिला बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर से भी संघ परिवार सदस्यों ने अपनी गरिमामई उपस्थित दी। जिसमें प्रमुख रुप से संभागीय सचिव उमा शिवप्रसाद गोल्हानी, महामंत्री सरिता निर्भयराम गुर्गा, जिला सिवनी अध्यक्ष सरिता चौहान, कम्यूनिस्ट तीरथलाल गजभिये, सुनीता सनोडिया, शिल्पी, मुरली मनोहर श्रीवास, होरीलाल पगारे, रुकमणी गोस्वामी, भारतलाल बोपचे, नीलू डेहरिया, ललिता कुरराम, रेखा, महेश चंद्रवंंशी, शीला कुडापे, सरोज पाठक, अनुराधा मात्रे, विरझो विश्राम कहार, शोभाराम विश्वकर्मा, बालाघाट गेंदलाल सहित टीम मंडला अध्यक्ष उमेश सिंगराहा, प्रवक्ता आरडी मोंगरी, भुवनेश्वर, संतोष मलगाम, दुर्गा बैरागी, नोखेलाल, ममता, तेजलाल, शशिकांत, साधना मरावी, नरसिंहपुर से लोचन सिंह डेहरिया सहित टीम हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.